IAS अफसर की पत्नी की दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर की हत्या, लूटपाट : 45 मिनट में घटना को दिया अंजाम

by

लखनऊ : इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्याकर लूटपाट की। बदमाश घात लगाए पहले बैठे थे। जैसे ही सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे ड्राइवर के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए निकले। तुरंत नीली स्कूटी सवार सोसाइटी में दाखिल हो गए। दूधिये के जाते ही बदमाश देवेंद्र के घर पहुंचे और 45 मिनट में घटना को अंजाम दे दिया।

Big News: लखनऊ में रिटायर IAS ऑफिसर की पत्नी की लूट के बाद हत्या, इलाके में सनसनी

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। इसके 12 मिनट बाद दूधिया इमरान देवेंद्र के घर दूध लेने आया था। दूधिये के मुताबिक, मोहिनी ने उससे दूध लिया और घर के अंदर चली गईं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दूधिये के जाने के बाद 7:15 से 7:20 बजे के बीच बदमाश देवेंद्र दुबे के घर पहुंचे और करीब आठ बजे बदमाश घर से बाहर निकल गए। लगभग 45 मिनट तक घर में रहने के दौरान बदमाशों ने मोहिनी की हत्या की और जेवरात लूटे।
पुलिस के मुताबिक, किचन में दूध रखा हुआ था। गैस जल रही थी। अंदेशा है कि जब मोहिनी दूध गर्म करने किचन में पहुंची और गैस जलाई थी उसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। इससे गैस जलती रह गई।

कितने की हुई लूट,अभी स्पष्ट नहीं : देवेंद्र ने जेवर गायब होने की बात कही लेकिन जेवरात कितने के हैं, ये नहीं बता सके हैं। वह मोहिनी की मौत से सदमे में हैं। इसलिए कुछ ज्यादा बता नहीं सके हैं। मोहिनी ने जेवरात पहने थे उनमें से सिर्फ हीरे की अंगूठी बदमाश ले गए हैं। पांच लाख रुपये की ये अंगूठी कुछ महीने पहले देवेंद्र ने मोहिनी को गिफ्ट की थी।

गेट खुला नहीं छोड़ती थीं : परिवार वालों ने बताया कि जब भी देवेंद्र घर से बाहर जाते थे मोहिनी तुरंत घर के सभी दरवाजों को बंद कर लेती थीं। अगर कोई आता भी था तो तस्दीक करने के बाद ही वह दरवाजा खोलती थीं। साफ है कि कोई परिचित आया। तभी मोहिनी ने दरवाजा खोला।

शनिवार को छुट्टी पर थी नौकरानी : देवेंद्र के घर पर आठ कर्मचारी काम करने आते थे। इसमें ड्राइवर अखिलेश व उसका भाई रवि के अलावा इंद्रपाल, सुनीता, सुनीता कुमारी, संजू, संजू कुमार, एक सफाईकर्मी भी हैं। नौकरानी शनिवार को छुट्टी पर थी। अखिलेश के न आने की वजह से रवि कार से देवेंद्र को लेकर गोल्फ के लिए ले गया था।
पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) ने घटनास्थल की करीब दो घंटे तक छानबीन की। फिंगर प्रिंट भी लिए। डॉग स्क्वॉड घर से निकलने के बाद आसपास घूमता रहा। हालांकि इससे कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है।

2007 में मोहिनी से की थी दूसरी शादी : देवेंद्र की पहली पत्नी मीना की 2004 में मौत हो गई थी। 2007 में उन्होंने कैंट सदर निवासी मोहिनी से दूसरी शादी की। मोहिनी महिला सशक्तीकरण संबंधी एनजीओ चलाती थीं। देवेंद्र 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। देवेंद्र के पहली पत्नी से दो बेटे हैं। जिसमें बड़ा बेटा प्रांजल है। जो परिवार के साथ नोएडा में रहते हैं। पिता के दूसरी शादी करने के बाद से एक तरह से उन्होंने खुद को अलग कर लिया था। पिता से मतलब नहीं रखते हैं। वहीं छोटा बेटा प्रतीक तकरोही में रहते हैं। एसीपी गाजीपुर के मुताबिक शराब के लती प्रतीक को देवेंद्र ने बेदखल किया है। मोहिनी से देवेंद्र को कोई बच्चा नहीं है।

यूं रहा घटनाक्रम :
सुबह 7:00 बजे देवेंद्र ड्राइवर रवि के साथ कार से गोल्फ खेलने के लिए घर से निकले।

सुबह 7:12 बजे दूध वाला इमरान दूध देने के लिए पहुंचा।

सुबह 7:15 बजे बदमाश घर में दाखिल हुए।

सुबह 8:00 बजे बदमाश हत्या-लूटपाट कर घर से भाग निकले।

सुबह 9:30 बजे देवेंद्र घर पहुंचे, पत्नी मोहिनी का शव पड़ा देखा।

सुबह 9:40 बजे रवि ने पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी।

सुबह 10:55 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

देवेंद्र दुबे गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा  :   लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर-20 में शनिवार सुबह बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की हत्या कर लूटपाट की। देवेंद्र गोल्फ खेलकर घर पहुंचे तो पहली मंजिल पर पत्नी का शव पड़ा देखा। दुपट्टे से गला कसा था और सिर पर भारी चीज से वार किया गया था।
पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र दुबे की पहली पत्नी मीना का निधन हो चुका है। वे इंदिरानगर के सेक्टर-20 में मकान नंबर 20/31 में दूसरी पत्नी मोहिनी दुबे (58) के साथ रहते थे। देवेंद्र प्रयागराज के मंडलायुक्त के साथ रायबरेली व कई जिलों के डीएम रह चुके हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

ऊना, 16 फरवरी – मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  के कार्यालय में 20 मई को प्लेसमेंट कैंप

गढ़शंकर, 19 मई : जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि 20 मई दिन मंगलवार को जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में भी मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

एएम नाथ। बड़सर 25 जनवरी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा...
Translate »
error: Content is protected !!