IGMC शिमला …मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील, बोले- मामले की जांच कर.

by

एएम नाथ । शिमला : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज  में मारपीट के मामले में सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला को बर्खास्त किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही।

रविवार को आईजीएमसी के अटल सभागार स्थित बैडमिंटन हॉल में मेडिकल छात्र, रेजिडेंट डॉक्टर और चिकित्सक एकत्र हुए और सरकार से न्याय की मांग की।

डॉक्टरों का कहना है कि बिना पूरी जांच के एकतरफा कार्रवाई की गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डॉक्टरों से हड़ताल समाप्त कर सोमवार से काम पर लौटने की अपील की। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के वरिष्ठ डॉक्टरों से बातचीत की जाएगी और पूरे मामले की जांच कर फैसले की समीक्षा की जाएगी।

रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ-साथ हिमाचल मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन (एमओएच) भी हड़ताल पर है, जबकि सेमडिकोट ने आंदोलन को समर्थन दिया है। हड़ताल के चलते शनिवार को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों, जोनल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

कई स्थानों पर ओपीडी सेवाएं बाधित रहीं और कई ऑपरेशन नहीं हो सके। दूर-दराज से आए मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि वरिष्ठ डॉक्टरों ने ओपीडी में सेवाएं दीं, लेकिन मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।

सरकार ने जारी की एसओपी

स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय (डीएमईआर) ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत…

  • सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य, अतिरिक्त निदेशक और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है।
  • इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।
  • रूटीन ऑपरेशन स्थगित रहेंगे, केवल आपातकालीन ऑपरेशन किए जाएंगे।
  • रेडियोलॉजी और लैब सेवाएं इमरजेंसी व भर्ती मरीजों के लिए प्राथमिकता पर रहेंगी।
  • एमबीबीएस छात्रों की पढ़ाई, प्रशिक्षण और परीक्षाएं जारी रहेंगी।
  • निर्देशों की अवहेलना पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए। सरकार का उद्देश्य किसी के करियर को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। उन्होंने कहा कि आपात सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संस्थानों से रोजाना रिपोर्ट ली जा रही है।

आईजीएमसी में नारेबाजी

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टरों, इंटर्न और मेडिकल छात्रों ने आईजीएमसी के अटल सभागार में नारेबाजी की। आरडीए के नेतृत्व में जुटे डॉक्टरों ने “वी वांट जस्टिस” और “सम्मान दो, सेवाएं लो” जैसे नारे लगाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बर्खास्तगी के आदेश वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आरडीए अध्यक्ष डॉ. सोहेल शर्मा ने कहा कि मात्र छह घंटे में निलंबन और 48 घंटे में बर्खास्तगी का फैसला अन्यायपूर्ण है। बिना पूरी जांच के लिया गया यह निर्णय चिकित्सक पेशे और संस्थान की साख को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने सरकार से डॉ. नरुला की बहाली और अस्पतालों में चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

क्या है मामला

यह मामला सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का है। मरीज अर्जुन का ब्रोंकोस्कोपी टेस्ट किया गया था, जिसके बाद वह पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के वार्ड में खाली बेड पर लेट गया। इसी दौरान सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला ने मरीज से एक्सरे और अन्य दस्तावेज मांगे। इसी बात पर कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए गए हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला को टीबी मुक्त बनाने के लिए हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन होगी कारगर साबित – उपायुक्त

जिला को टीबी मुक्त बनाने हेतू संचालित किए जा रहे अभियानों की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रशंसा की विश्व क्षय रोग दिवस पर जारी टीबी रिपोर्ट 2023 में किया प्रकाशित ऊना- जिला...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शालिग्राम गिरफ्तार : बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई

मध्य प्रदेश: बागेश्वर धाम मंदिर के बागेश्वर धाम सरकार प्रमुख के रूप में लोकप्रिय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शालिग्राम को कोर्ट में पेश किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद वार्ड मंधाला से राज कुमार चौधरी ने भरा नामांकन : रोड शो ने सैकड़ों युवाओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने लिया भाग

बद्दी 8 मई (तारा) :  दून विधानसभा के जिला परिषद मंधाला वार्ड से भाई राज कुमार (राजू) ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में दमदार एंट्री की। नामांकन भरते ही...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

400 ग्राम हेरोईन सहित दो ग्रिफतार : हेरोईन की कीमत करीब चार करोड़

गढ़शंकर : एसटीएफ जालंधर रेंज दुारा गढ़शंकर के गांव बोड़ा के निकट नाकाबंदी दौरान दो तस्करों से 400 ग्राम होरोईन बरामद कर दोनों तस्करों को ग्रिफतार कर लिया है। एसटीएफ जालंधर के इंस्पेकटर हरदीप...
Translate »
error: Content is protected !!