पंजाब को दहलाने की तैयारी में थे ISI के गुर्गे : ISI के 10 एजेंट गिरफ्तार : बड़े अटैक की थी साजिश

by

लुधियाना /  चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) द्वारा कथित रूप से समर्थित एक ग्रेनेड-अटैक मॉड्यूल के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट के मुताबिक, मॉड्यूल को पंजाब के घनी आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था।

ट्वीट में कहा गया है कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलते हैं कि गिरफ्तार किए गए 10 लोग पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स के संपर्क में थे और मलेशिया में स्थित तीन गुर्गों के माध्यम से कम्युनिकेशन को आगे बढ़ा रहे थे। इन्होंने ही ग्रेनेड के पिकअप और डिलीवरी से जुड़ा को-ऑर्डिनेशन किया।

भीड़भाड़ वाले इलाके में थी ग्रेनेड हमले की तैयारी

पंजाब पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को कथित तौर पर विदेशी आकाओं द्वारा राज्य में अशांति फैलाने के उद्देश्य से ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा गया था। इसके लिए इन आतंकवादियों ने घनी आबादी वाले इलाकों को चुना था। में ग्रेनेड हमला करने का काम सौंपा था। हालांकि हथियारों की बरामदगी और आकाओं की पहचान का पूरा ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी ने एक संभावित घातक हमले को विफल कर दिया है। यह दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। बता दें कि दिल्ली कार ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।

सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कमिटेड

पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि “राज्य में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने, आतंकवाद को खत्म करने और सीमा पार आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। यह देश भर में आतंकी मॉड्यूल को निशाना बनाकर चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की श्रृंखला का हिस्सा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी : केजरीवाल के पीए ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की, सीएम ने इसका संज्ञान लेकर ऐक्शन लेने को कहा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में आम आदमी पार्टी ने करीब 30 घंटे बाद चुप्पी तोड़ी। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने गांव बाकरपुर के लोगों को सौंपा 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक

कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार को लिया निशाने पर, कहा – अपराधियों में खत्म हुआ कानून का डर मोहाली, 9 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाम ल‍िए राहुल गांधी को जमकर सुनाया…सच्‍चाई स्‍वीकार करो’, सोन‍िया गांधी के खास रहे अहमद पटेल की बेटी ने बिना नाम ल‍िए जमकर सुनाया

नई दिल्ली : बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर से ही कड़वी बातें खुलकर बाहर आने लगी हैं. इस बार चुप्पी तोड़ी है उस शख्स की बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह यूथ क्लब दुआरा 15 अगस्त को सम्मान समारोह का होगा अयोजन

ऊना । ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव सनोली मजारा के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के चैयरमेन जोरावर सिंह मजारा ने जानकारी देते हुई वताया की शहीद भगत सिंह स्टैच्यू ओफ सनोली मजारा के...
Translate »
error: Content is protected !!