Medical Universities में शोध को बढ़ावा देने और डायग्नोस्टिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश …स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता :  मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में शोध को बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला में एक समर्पित शोध विभाग स्थापित किया जाएगा, जिसे बाद में राज्य के अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में भी लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में डायग्नोस्टिक सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को समय पर और सटीक जांच सुविधाएं मिलने से उनका शीघ्र उपचार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने मरीजों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे जैसी जांच बिना किसी प्रतीक्षा अवधि के तत्काल उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
श्री सुक्खू ने अस्पतालों में ही रक्त जांच की सुविधा पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तीन चिकित्सा महाविद्यालयों अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज, चमियाना, आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वचालित प्रयोगशालाएं स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इन प्रयोगशालाओं में एक ही रक्त नमूने से एक साथ कई प्रकार के टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। इन प्रयोगशालाओं में आवश्यक मशीनों की खरीद के लिए निविदाएं जारी कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य अधोसंरचना के उन्नयन के लिए धन की कोई कमी नहीं है और प्रदेश सरकार चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेहतर गुणवत्ता और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए दवाइयों की खरीद सीधे दवा निर्माण कंपनियों से करने पर भी विचार कर रही है। इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों तथा अन्य चिकित्सा एवं पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए कार्यस्थल पर बेहतर कार्य परिस्थितियां उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों के शिक्षकों और चिकित्सकों के साथ किए गए संवाद के आधार पर चिकित्सा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। इन सुझावों को सुधार प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालयों का दौरा कर चिकित्सकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाना तथा प्रदेशवासियों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
बैठक में विधायक कुलदीप राठौर और हरीश जनारथा, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया…होटल में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, भनक लगते ही पहुंचा महिला का पति

रोहित जसवाल। आदमपुर/ ऊना :  28 मार्च को गगरेट में  पंजाब के जिला जालंधर के आदमपुर की महिला अपने प्रेमी के साथ आई। यहां दोनों ने एक होटल में कमरा किराये पर लिया। 29...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नौरी में 3 लाख से बने सामुदायिक भवन का मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने किया लोकार्पण : बैजनाथ में गांव-गांव तक पहुंचाया विकास : किशोरी लाल

एएम नाथ। बैजनाथ, 12 अक्तूबर : मुख्य संसदीय सचिव कृषि ,पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज किशोरी लाल ने शनिवार को नौरी में 3 लाख से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतियोगिता में शामिल होंगी राज्य के सभी जिलों की टीमें : चंबा में होगी उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन इस बार जिला चंबा में होने जा रहा है यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन से संबंधित तैयारियों के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की शीघ्र मिलेगा 1500 रुपए सरकार कर रही है इस पर कार्य: सांसद प्रतिभा सिंह

करसोग में महिला सम्मेलन का आयोजन, सांसद प्रतिभा सिंह रही मुख्यातिथि करसोग :  करसोग के राम लीला मैदान में विशाल महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्यातिथि मंडी संसदीय क्षेत्र की...
Translate »
error: Content is protected !!