MLA का बेटा गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट : विधायक ने कहा खबर सही निकली तो माफी मांगूंगी’

by
केरल :  सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे को पुलिस ने गांजा रखने के आरोप में अरेस्ट किया था। पुलिस ने इस मामले में विधायक के बेटे के अलावा उसके 8 दोस्तों को भी पकड़ा था।
बता दें कि आबकारी विभाग के अधिकारियों ने नशीले पदार्थ रखने के आरोप में 9 लोगों को अरेस्ट किया था। वहीं इस मामले में अब विधायक के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर आरोपों को खारिज कर दिया है।
               केरल के कायमकुलम विधायक यू प्रतिभा ने फेसबुक लाइव में मीडिया पर परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा उनके बेटे से तभी पूछताछ हुई, जब वह दोस्तों के साथ बैठा था। उन्होंने कहा खबर सामने आने के बाद से ही मुझे कई फोन आ रहे हैं। सीपीआई एम विधायक ने कहा जब मेरा बेटा और दोस्त साथ बैठे थे तो एक्साइज अधिकारी आए और सवाल पूछने लगे। इसके बाद खबर आई कि मेरा बेटा गांजे के साथ पकड़ा गया है।
मीडिया को माफी मांगनी चाहिए :  विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि अगर ये खबर सही निकलती है तो मैं माफी मांगूंगी। नहीं तो मीडिया को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। वहीं आबकारी अधिकारियों ने कहा अलाप्पुझा जिले के कुट्टनाड में सीपीआई एम विधायक यू प्रतिभा के बेटे समेत 9 लोगों को गांजा के साथ अरेस्ट किया गया है।
 अधिकारियाें ने बताया कि सभी 9 लोगों को जमानत पर रिहा किया गया है।
आबकारी विभाग ने क्या कहा –  आबकारी अधिकारी ने आगे कहा हमने थाकाजी पुल के नीचे एक युवक से गांजा जब्त किया। उन्हें गांजा पीने और रखने के आरोप में अरेस्ट किया। पकड़े गए गांजा की मात्रा कम थी, इसलिए उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। फिलहाल मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2022 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज कई सीटों निभाएगा अहम भूमिका : सैनी

माहिलपुर में सैनी समाज की अहम मीटिंग बुलाई गई माहिलपुर – माहिलपुर में सैनी समाज की राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग की प्रधानगी सुखदेव सिंह सैनी बलाचौर ने करते हुए देश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए केंद्र के सहयोग के बाद अड़ंगे लगा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव को गंभीरता से मुख्यमंत्री नहीं ले रहे हैं या अधिकारी? एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Resolved several issues on the spot – Inaugurated a street constructed at a cost of ₹5 lakh in village Gera – Announced a ₹10 lakh sewerage project in village Mansoorpur Hajipur/Hoshiarpur/ July 5/Daljeet Ajnoha...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा

श्री आनंदपुर साहिब : श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। चुनाव प्रचार के दौरान श्री आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!