MLA विक्रमजीत चौधरी फिर कांग्रेस में लौटे : फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत चौधरी निलंबन रद्द

by

लुधियाना  :  पंजाब में फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी सोमवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में कांग्रेस में वापस आ गए।पार्टी द्वारा उनका निलंबन वापस लिए जाने के बाद चौधरी कांग्रेस में लौटे हैं।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर उसके साथ सेल्फी व कांग्रेस में दोबारा आने की फ़ोटो डाल कर  विधायक विक्रमजीत चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खुशी जाहिर की है।

पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत को पिछले साल अप्रैल में पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”हम (पंजाब कांग्रेस) खुश हैं कि हमारे साथी और फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत हमारे साथ वापस आ गए हैं। वह तीसरी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं। उनकी घर वापसी निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत करेगी।”

लुधियाना के दाखा में पार्टी की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान विक्रमजीत चौधरी का पार्टी में वापसी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई नेता भी मौजूद थे।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी करने पर चौधरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। चौधरी ने जालंधर संसदीय सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उनकी मां करमजीत कौर चौधरी तब भाजपा में शामिल हो गई थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

चंडीगढ़ : पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ...
article-image
पंजाब

1.6 करोड़ रुपये की चपत लगाने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार : जलशक्ति विभाग के एक खजांची द्वारा वसूले गये राजस्व में हेराफेरी की

जम्मू, 6 जनवरी  :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यहां एक सरकारी विभाग में 1.6 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की कथित रूप से हेराफेरी करने को लेकर पंजाब से दो भाइयों...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

मोगा  : पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। जहां, मोगा पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े विदेशी मूल के लकी पटियाल के एक सहयोगी को 3 अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के पूर्व विधायक गोल्डी को भोगपुर नगर कौंसिल चुनाव के लिए बनाई सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

गढ़शंकर :  पंजाब काग्रेस ने भोगपुर नगर कौसिल के चुनावों के लिए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। नगर कौसिल वे चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने कमर...
Translate »
error: Content is protected !!