NSG के पूर्व कमांडों को सरेराह उतारा मौत के घाट : 5 राउंड चली गोलियां

by

मानेसर : हरियाणा के मानेसर में गुरुवार सुबह एक सनसनीखेज हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। कासन गांव में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के एक पूर्व कमांडो की गोली मारकर हत्या दी गई।

यह घटना उस वक्त हुई जब वह रोज की तरफ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

पैरोल पर बाहर आया था मृतक

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावरों में महज 10 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 55 वर्षीय सुंदर फौजी के रूप में हुई है जिसे 2018 में सरपंच बहादुर चौहान की हत्या के सिलसिले में पिछले महीने पैरोल पर रिहा किया गया था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, फौजी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था तभी सरपंच के बेटे रोहन और उसके करीबी सहयोगी ने करीब साढ़े आठ बजे एक बाजार के पास उसे घेर लिया एवं गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब पांच राउंड गोलियां चलाई गईं तथा आरोपी अपने हथियारों के साथ तत्काल मौके से फरार हो गए।

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फौजी को अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात महज दस सेंकेंड के अंदर हुई।

बदले की भावना का मामला

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच से पता चला है कि रोहन अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए फौजी को मारना चाहता था। आईएमटी मानेसर थानाक्षेत्र के कासन गांव के फौजी पर आरोप था कि उसने कथित तौर पर वित्तीय विवाद के चलते बहादुर चौहान की हत्या की थी।

मानेसर के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा, ”आरोपियों में से एक की पहचान रोहन के रूप में हुई है। वह पूर्व सरपंच बहादुर का बेटा है, जिसकी फौजी ने हत्या कर दी थी। वह (फौजी) इस मामले के सिलसिले में जेल में था और 29 मार्च को पैरोल पर रिहा हुआ था।” उन्होंने कहा, ” दोनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने 246 करोड़ रुपये की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शिमला में 246 करोड़ रुपये लागत की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के उपयोगिता अवसंरचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली में पंचायत वार कोविड टेस्ट कराने के लिए लगेंगे कैंपः एसडीएम

ऊना – कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज हरोली में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गौरव चौधरी ने की। बैठक में उप पुलिस अधीक्षक, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार...
article-image
पंजाब

स्कूल-काॅलेज सात सितंबर तक बंद : सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी, पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

चंडीगढ़ : पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के हालात को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद की गिरानी होंगी 3 मंजिलें : मुस्लिम पक्ष की याचिका डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में खारिज

एएम नाथ। शिमला :   डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने ऑल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर के आदेश को चुनौती दी थी। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज प्रवीण...
Translate »
error: Content is protected !!