Punjab Voter List SIR 2026: 20.66 लाख मतदाता होंगे सूची से बाहर, पंजाब में वोटर लिस्ट रिवीजन का पहला चरण पूरा, 90.37% फॉर्म जमा, 13 अगस्त को आएगी ड्राफ्ट सूची

by

चंडीगढ़ । पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का पहला चरण पूरा हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने मंगलवार को बताया कि राज्यभर में वितरित 2.61 करोड़ इन्यूमरेशन फॉर्म में से 2.41 करोड़ (90.37 प्रतिशत) फॉर्म वापस प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, करीब 20.66 लाख फॉर्म अब तक जमा नहीं हुए हैं।

जांच में सामने आए अहम आंकड़े

सत्यापन के दौरान चुनाव आयोग को कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच में 4,12,715 मतदाता ट्रेस नहीं हो सके, जबकि 5.74 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 1,19,145 मतदाता डुप्लिकेट पाए गए और 9,44,131 मतदाता पंजाब से स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं।

12 लाख अनमैप्ड वोटरों को घबराने की जरूरत नहीं

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि करीब 12 लाख मतदाताओं की वोट अनमैप्ड श्रेणी में आई है। हालांकि, उनके नाम वर्तमान मतदाता सूची में मौजूद हैं। ऐसे मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में बनाए रखे जाएंगे।

13 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

एसआईआर के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद 13 अगस्त से 12 सितंबर तक मतदाता अपने नाम को लेकर दावा और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसी अवधि में नए पात्र युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।

ईआरओ करेंगे दावों और आपत्तियों का निपटारा

अनिंदिता मित्रा ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) करेंगे। जिन मामलों में दस्तावेजों को लेकर संदेह होगा, संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

16 अगस्त को लगेंगे विशेष बूथ कैंप

मतदाताओं की सुविधा के लिए 16 अगस्त को राज्यभर के बूथ स्तर पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जमा कर सकेंगे।

चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर प्रक्रिया और अनमैप्ड मतदाताओं के संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

मुख्य बातें 

  • 2.61 करोड़ इन्यूमरेशन फॉर्म वितरित।
  • 2.41 करोड़ (90.37%) फॉर्म वापस मिले।
  • 20.66 लाख फॉर्म अभी भी लंबित।
  • 4.12 लाख मतदाता ट्रेस नहीं हो सके।
  • 5.74 लाख मतदाताओं की मृत्यु दर्ज।
  • 1.19 लाख डुप्लिकेट मतदाता मिले।
  • 9.44 लाख मतदाता स्थायी रूप से पंजाब छोड़ चुके हैं।
  • 12 लाख अनमैप्ड वोटर दस्तावेज देकर दावा कर सकेंगे।
  • 13 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी।
  • 13 अगस्त से 12 सितंबर तक दावा और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी।
  • 16 अगस्त को विशेष बूथ-स्तरीय कैंप आयोजित होंगे.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वां फेडरेशन के मसाला प्रसंस्करण संयंत्र का किया वीरेंद्र कंवर ने निरीक्षण

वीरेंद्र कंवर व प्रो. राम कुमार ने परिसर में किया पौधारोपण ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्वां वुमन फेडरेशन के बढ़ेडा स्थित...
article-image
पंजाब

फरिश्ते : मान सरकार हादसे में जख्मी हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को देगी ‘फरिश्ते’ का दर्जा

लुधियाना :10 अगस्त सडक़ हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए जाने वाले लोग आनाकानी करते हैं, क्योंकि मौके पर पहुंची पुलिस उनसे कई तरह के सवाल-जवाब करती है। अब हादसे में जख्मी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
Translate »
error: Content is protected !!