RSS की तारीफ पर दिग्विजय से नाराज हुए राहुल गांधी, कहा आपने गलत किया

by

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस की तारीफ वाले बयान से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी खासे नाराज नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में जब राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह का आमना सामना हुआ तो राहुल ने दिग्विजय से कहा कि आपने गलत किया।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह से हाथ मिलाते हुए मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि कल आपने गलत व्यवहार कर दिया। इस दौरान सोनिया गांधी समेत कई नेता उपस्थित थे। दोनों नेताओं का संवाद सुन सोनिया भी मुस्कुराने लगी। हालांकि इसके बाद दोनों नेता सहज रूप से बात करते दिखाई दिए।

दरअसल दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में आरएसएस के संगठनात्मक शक्ति का जिक्र करते हुए उसकी तारीफ की थी। उनके इसी बयान पर पार्टी के अंदर विरोध और समर्थन देखने को मिल रहा है।

दिग्विजय सिंह ने 1990 के दशक की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में युवा नरेंद्र मोदी गुजरात में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एलके आडवाणी के पास जमीन पर बैठे दिख रहे हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि जो लोग कभी जमीनी स्तर पर काम करते थे, वे संगठनात्मक पदानुक्रम में ऊपर उठकर मुख्यमंत्री और आखिरकार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

इससे पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिग्विजय का नाम लिए बिना कहा- कांग्रेस ने कभी संविधान, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के अधिकारों से समझौता नहीं किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

17 बर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान : पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ । सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सोलन के एक क्षेत्रीय अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि एक छात्रा को फंदा लगाने...
article-image
पंजाब

राजकीय अध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से मिला।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिक्षकों के अग्रणी संगठन राजकीय अध्यापक संघ के कोट फतूही ब्लॉक अध्यक्ष नरिंदर अजनोहा और महासचिव उंकार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समस्याओं को लेकर ब्लॉक प्राथमिक शिक्षा...
article-image
पंजाब

आक्सीजन कंसट्रेटर बैंक स्थापित, 33 मशीनों से शुरुआत, जरुरतमंद मरीजों को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

डिप्टी कमिश्नर की ओर से कंसट्रेटर देने व प्रयोग पर निगरानी के लिए कमेटी गठित होशियारपुर : कोरोना वायरस से पीडि़त मरीजों को अब आक्सीजन कंसट्रेटर की जरुरत पडऩे पर जिला प्रशासन यह सुविधा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में शिक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतियोगिताएं कीं आयोजित

गढ़शंकर, 19 जनवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में कॉलेज के शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण कौशल एवं सर्वोत्तम शिक्षण सहायता संबंधी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विभाग के 43 विद्यार्थियों ने...
Translate »
error: Content is protected !!