SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

by

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले 2 आरोपियों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया तो अब गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिल्ली पुलिस स्पेशल के अधिकारियों को धमकी दे डाली। पन्नू ने एलान किया है कि अगर कोई भी दिल्ली पुलिस स्पेशल के अधिकारियों के इटली, यूके, कनाडा में रहने वाले रिश्तेदारों को डिटेल्स देगा तो उसको 1 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। पुलिस की स्पेशल सेल ने पन्नू के स्लीपर सेल जुड़े मॉड्यूल को 2 बार पकड़ा है।

पहली बार जनवरी में मेट्रो स्टेशन पर नारे लिखने के मामले में दिल्ली से 2 आरोपियों को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। दूसरी बार G-20 समिट के ठीक पहले दिल्ली के 4 मेट्रो स्टेशनों पर एंटी इंडिया स्लोगन और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले में पंजाब से 2 लोगों को दिल्ली पुलिस केस्पेशल सेल ने पकड़ा था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने कहा था कि पन्नू ने आरोपियों को पैसा दिया था और पन्नू के कहने पर ये काम कर रहे थे। दिल्ली में पन्नू की बढ़ती सक्रियता को लेकर स्पेशल सेल बेहद गंभीर है।
सूत्रों के मुताबिक, वांटेड SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार किया है। NIA की टीम UK और US और कनाडा की जांच एजेंसियों से संपर्क करेगी। NIA की टीम डोजियर के साथ US, UK और कनाडा अगले महीने में जा सकती है। NIA और IB के सबूतों की फेहरिस्त में पिछले कुछ महीनों के दौरान US, UK और कनाडा में स्थित भारतीय दूतावास और उच्चायोग के सामने हिंसक प्रदर्शन करना, साथ ही इन देशों में तैनात भारतीय डिप्लोमेट्स के खिलाफ घमकी भरे पोस्टर जारी कर उनकी जान को ख़तरे में डालना की साज़िश जैसे मामले शामिल हैं।
NIA ने MHA के निर्देश पर पहले ही US-UK और कनाडा के उच्चायोग पर हमले करने और प्रदर्शन के मामले पर UAPA के तहत केस दर्ज कर जांच कर रही है।सूत्रों के मुताबिक, पन्नू पंजाब को अस्थिर करने और पंजाब में खालिस्तान रेफरेंडम चलाने के चलते MHA ने पहले ही SFJ को प्रतिबंधित संगठन की सूची में डाला हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

होटल मालिक के घर पर फायरिंग, विदेश से आया था धमकी भरा कॉल

चंडीगढ़ : पंजाब के चंडीगढ़ के सेक्टर 38 में होटल मालिक मनप्रीत सिंह सैनी के घर पर मंगलवार की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, होटल मालिक को कुछ...
पंजाब

सैंपलिंग के दौरान टीम से बदसलूकी करने वालों की शिकायत डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी होशियारपुर को कर दी है: डा. लखवीर सिंह

मिलावटखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डा. लखवीर सिंह – जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अलग-अलग स्थानों से लिए सैंपल, मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान होगा तेज –...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के चुनावों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के पार्षद कुलदीप कुमार ने चुनाव परिणाम पर तत्काल रोक लगाने से पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। जिसमें भारतीय जनता...
पंजाब

कोविड-19 के कारण व्यक्ति की मौत पर पीडि़त परिवारों को एक्स ग्रेशिया राशी पहुंचाने में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से की जा रही है मदद: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 25 फरवरी: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जिला होशियारपुर व सब-डिविजन्स में उन व्यक्तियों की लिस्टें मंगवाई जा रही है,...
Translate »
error: Content is protected !!