SMO डॉक्टर भारती धवन सस्पेंड….काम में लापरवाही का आरोप

by

अमृतसर : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना सिविल अस्पताल अमृतसर की वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) डॉ. भारती धवन को भारी पड़ गया। पंजाब सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए डॉ. भारती धवन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में एक अहम वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश भर के सिविल सर्जन और वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) शामिल हुए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में योजना के क्रियान्वयन, अस्पतालों की भूमिका और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी, जिसे विभागीय स्तर पर गोपनीय माना जा रहा था।

बताया जा रहा है कि डा. भारती धवन ने इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में हुई चर्चा से संबंधित जानकारियां एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान साझा कर दीं। स्वास्थ्य विभाग ने इस कृत्य को सरकारी कार्यप्रणाली और आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सख्त रुख अपनाया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति विभागीय बैठकों की आंतरिक जानकारी मीडिया को देना नियमों के खिलाफ है।

इसके बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ड. भारती धवन (सेवा नंबर 6632) को पंजाब सिविल सेवाएं (सजा एवं अपील) नियमावली 1970 के नियम 4(1)(a) के तहत निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब, सेक्टर-34, चंडीगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तेल डलवाने आए : ले उड़े सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक, कारतूस और मोबाइल

बठिंडा : पंप पर आए तीन अज्ञात लोगों ने इस चोरी का अंजाम दिया। चोरी की पूरी वारदात पंप के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने...
article-image
पंजाब

लोगों को न्याय दिलाने में वकील समुदाय की अहम भूमिका होती है : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी

गढ़शंकर : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी आज बार एसोसिएशन गढ़शंकर पहुंचे और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और वकीलों की समस्याएं सुनीं| इस अवसर पर बार एसोसिएशन गढ़शंकर के...
article-image
पंजाब

डीडी पंजाबी क्षेत्रीय चैनलों में सबसे आगे, कार्यक्रम प्रमुख केवल कृष्ण के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों की ओर

जालंधर /दलजीत अजनोहा : दूरदर्शन पंजाबी इन दिनों क्षेत्रीय प्रसारण की दुनिया में एक सशक्त और लोकप्रिय आवाज़ बनकर उभर रहा है। दूरदर्शन केंद्र जालंधर के कार्यक्रम प्रमुख श्री केवल कृष्ण के कुशल नेतृत्व...
article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित 30 दिसंबर को गढ़शंकर में रक्तदान शिविर

गढ़शंकर, 29 नवंबर: श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के 350वें शहीदी पर्व और भाई उदय सिंह जी, भाई जीवन सिंह जी और भाई...
Translate »
error: Content is protected !!