SMO डॉ. रमन कुमार को किया सम्मानित : सरकारी अस्पताल गढ़शंकर को स्वच्छता के लिए मिला प्रांतीय सम्मान

by
गढ़शंकर, 31 जुलाई: गढ़शंकर के सिविल अस्पताल को स्वच्छता के लिए राज्य स्तरीय सम्मान मिला है।
पंजाब सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से काया कल्प स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक उच्च स्तरीय टीम द्वारा सरकारी अस्पताल गढ़शंकर का निरीक्षण किया गया। जिसमें साफ-सफाई, स्वच्छता एवं संक्रमण नियंत्रण की जांच की गई। इस उच्च स्तरीय टीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर सरकारी अस्पताल गढ़शंकर का चयन किया गया। गत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलवीर सिंह द्वारा विभिन्न श्रेणियों में दिए गए पुरस्कार डी.सी. होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिला सौंपे। इस मौके डी.सी. द्वारा SMO डॉ. रमन कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. रमन कुमार ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम का है, जिन्होंने मिलकर सरकारी अस्पताल गढ़शंकर को इस सम्मान का हकदार बनाया। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूरी टीम सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। जिले में सम्मान भेंट करते समय सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर कुमार, डॉ. पवन कुमार सहायक सिविल सर्जन और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन पिस्तौल, 19 रौंद व एक स्कारपियो बरामद : पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्य हथियार व कार सहित होशियारपुर पुलिस ने किया काबू

डी.आई.जी जालंधर रेंज स्वपन शर्मा व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 09 जुलाई: होशियारपुर में पैट्रोल पंप लूटने व फिरौती मांगने वाले लुटेरा गिरोह के तीन सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ…. 6 मार्च तक चलेगा आयोजन : DC जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

रोहित जसवाल।  अम्ब (ऊना), 24 फरवरी. ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री मान ने की मुलाकात : भगवंत मान ने  बताया कि  केजरीवाल ने यह भी कहा कि इस चुनाव के दौरान यदि इंडिया गठबंधन कहीं भी आम आदमी पार्टी के किसी नेता को बुलाता, तो जरूर जाना

नई दिल्ली :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की है। मुलाकात के बाद भगवंत मान ने कहा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम दौड़ रहे पुलिस अधिकांश तौर पर दोपहिया वाहनों के चलान काट कर अपने फर्ज की कर रही इतिश्रि

गढ़शंकर। तहसील गढ़शंकर की बिभिन्न सडक़ों पर कर्मश्यिल वाहन बिना नंबर पलेटों के शरेआम घूम रहे है। लेकि पुलिस ज्यादातर दो पहिया वाहनों के चलान काट कर यातायात नियमों को लागू करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!