SP को 2 घंटे कोर्ट रूम के बाहर किया खड़ा – जयपुर कोर्ट में जज ने : इस वजह से मिली ‘सजा’

by
जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट क्रम-6, कल्पना पारीक की अदालत में 27 मार्च का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. कोर्ट रूम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर पर फिल्मों में ही दिखाई देता है।
दरअसल, मामला था हनुमानगढ़ के एसपी अरशद अली का, जिन्हें एक साल से गिरफ्तारी वारंट के जरिए साक्ष्य के लिए तलब किया जा रहा था. लेकिन एसपी कोर्ट में पेश नहीं हो पा रहे थे. गुरुवार (27 मार्च) को जब एसपी अरशद अली कोर्ट में दाखिल हुए, तो वे कोर्ट में लगी कुर्सी पर बैठ गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसपी अपनी गिरफ्तारी वारंट को लेकर जज कल्पना पारीक के सामने बैठे-बैठे ही गिरफ्तारी वारंट पर आपत्ति जताने लगे।
जब जज ने सख्ती से टोकना चाहा, तो एसपी नहीं रूके और अपनी बात कहते रहे. इससे जज कल्पना पारीक ने इसे कोर्ट की अवमानना करार दिया और फौरन एसपी अरशद अली को दो घंटे के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दे दिया।
सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही आदेश हुआ, कोर्ट में सन्नाटा छा गया. एक एसपी को न्यायिक अभिरक्षा में बैठते देखना लोगों के लिए अचंभे से कम नहीं था।
तबीयत खराब होने का दिया हवाला
दो घंटे की न्यायिक अभिरक्षा में बैठने के बाद, जब लंच के बाद एसपी अरशद अली को अभियोजन साक्ष्य में तलब किया गया, तो उनकी तबीयत नासाज हो गई है. वे घबराए हुए थे. चेहरे पर तनाव स्पष्ट झलक रहा था. कोर्ट में पेश होते ही उन्होंने अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट किया और तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही. जज ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी दी, लेकिन कोर्ट का रुख सख्त बना रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सबके भले की अरदास की : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सांसद मनीष तिवारी ने लहरी शाह मंदिर में टेका माथा

रूपनगर 7 सितंबर: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लहरी शाह मंदिर में माथा टेक कर सबके भले की अरदास की...
article-image
पंजाब

खब्बी धार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

युवाओं को टूरिस्ट गाइड व ट्रैकिंग के लिए दें प्रशिक्षण: उपायुक्त कैंपिंग और होमस्टे पर कार्य करें खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  जिला चम्बा के अनछुए...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने फरीदकोट में किया ध्वजारोहण, बोले- पंजाब में 4 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

फरीदकोट : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फरीदाकोट में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाली एक बड़ी उपलब्धि में, 1.14 लाख करोड़ का निवेश आकर्षित किया...
article-image
पंजाब

एएसआई की पिस्तौल से युवक ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में एक युवक ने खुद को गोली मार ली। घायल युवक को इलाज के लिए श्री गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी...
Translate »
error: Content is protected !!