SSP दफ्तर के बाहर धरने पर बैठी 70 वर्षीय बुजुर्ग -आईजी लुधियाना से मिलने के बाद भी नहीं जागे पुलिस अधिकारी

by
जगराओं : एक महीने पहले गांव सिधवां कलां की पूर्व महिला सरपंच के बेटे के खिलाफ घर के बाहर आकर धमकाने, गालियां निकालने और पहले से दर्ज करवाए केस को वापस लेने की शिकायत पर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आखिरकार 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोमवार को एसएसपी दफ्तर के मुख्य गेट पर आकर बैठ गई।
ठंड में परिवार को साथ लेकर जमीन पर बैठी बुजुर्ग मनजीत कौर का आरोप है कि उसने पिछले महीने 6 तारीख को इस संबंधी 112 पर कॉल करने के साथ-साथ पुलिस को भी शिकायत दर्ज करवाई थी, परंतु आज तक उस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने दावा किया वो इस संबंधी आईजी लुधियाना के दफ्तर में जाकर भी गुहार लगा चुकी है, परंतु अधिकारियों ने उसके बाद भी शिकायत पर गौर नहीं किया, जिसके चलते उसे आज मजबूरन एसएसपी दफ्तर के बाहर आकर धरने पर बैठना पड़ा। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ओर से एसएसपी दफ्तर के बाहर मुख्य गेट पर बैठने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत एसएचओ सदर सुरजीत सिंह को कार्रवाई के आदेश जारी किए, जिसके चलते एसएचओ ने कुछ ही समय बाद विरोधी पार्टी को थाना सदर बुलाया। थाना सदर पहुंचे विरोधी पक्ष के लोगों ने महिला व उसके परिवार को आज फिर से थाने में भी धमकाया, जिसकी वीडियो बनाकर महिला की बहू ने वायरल कर डाली। मनजीत कौर ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में गांव की मौजूदा महिला सरपंच सुखविंदर कौर व उसके पति कुलदीप सिंह पर अपनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर मामला दर्ज करवाया था। अब दंपति का बेटा बलराज सिंह जहां बार-बार उनके घर के आगे आकर बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे मारता है, वहीं सारेआम गालियां निकालता हुआ धमकाता है और दो वर्ष पहले दर्ज केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। महिला के मुताबिक पहले भी कुलदीप सिंह की ओर उसकी व उसके पति की मारपीट की गई थी, जिसके चलते वो अब काफी समय से डर के साए में जिंदगी काट रहे हैं, परंतु पुलिस उसकी शिकायत पर सुनवाई के लिए तैयार ही नहीं हो रही, जिसके चलते वो आज धरने पर बैठी है। महिला के मुताबिक पिछले महीने 6 नवम्बर को बलराज सिंह ने उनके घर के बाहर आकर सरेआम बिना बात के ही उन्हें गालियां निकाली और केस वापिस न लेने पर अंजाम भुगतने की बात कही, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी गई है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। वहीं एसएचओ सदर सुरजीत सिंह का कहना है कि मनजीत कौर की ओर से लगाए गए धरने के बारे में तो उन्हें जानकारी नहीं परंतु वो महिला की शिकायत पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि थाने में बैठकर कोई भी किसी दूसरे पक्ष को धमकियां नहीं दे सकता। एसएचओ ने बताया कि बुजुर्ग महिला को हर हाल में इंसाफ दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को शाहकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : थाना शाहकोट पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) डॉ. अंकुर गुप्ता, दिशा निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट अमनदीप सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जि ला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण द्वारा, पंजाब राज्य विधिक सेवाएँ प्राधिकरण एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों अनुसार, 13 सितंबर 2025 को जिले में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की...
article-image
पंजाब

AAP in the dock as

Hoshiarpur | Daljeet Ajnoha | Mar 03 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood, in a press note reacting to rampant illegal mining in Punjab, alleged that government officials are colluding...
Translate »
error: Content is protected !!