अंग्रेजी में ली शपथ 11 विधायकों ने : प्रोटेम स्पीकर ने सभी विधायकों को शपथ दिलाई, कल स्पीकर का चुनाव

by

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हंगामे के साथ हुई। विपक्ष ने विधायकों की शपथ से पहले और बाद में दफ्तर डिनोटिफाई करने का विरोध जताया। प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार के बार-बार आग्रह करने पर विपक्ष शांत हुआ और सदन में विधायकों की शपथ शुरू हुई।
प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले सदन के नेता एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनके बाद डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को शपथ दिलाई गई। बाद में सभी विधायकों को बारी बारी शपथ दिलाई। इसी के साथ सभी विधायक आज से विधिवत रूप से विधायकों बन गए हैं। 6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सिटिंग होनी है। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।
अंग्रेजी में ली शपथ 11 विधायकों ने :
अंग्रेजी में शपथ निर्दलीय विधायक होशियर सिंह, कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया, आरएस बाली, आशीष बुटेल, भुवनेश्वर गौड़, विनोद सुल्तानपुरी, हर्षबर्धन चौहान, हरीश जनारथा, विक्रमादित्य, नंदलाल और जगत सिंह ने ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना बल्क ड्रग पार्क और धर्मशाला यूनिटी मॉल के कार्यों की समीक्षा : : नई औद्योगिक नीति से व्यापार में सुगमता को मिलेगा प्रोत्साहन….. मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है, जिसे शीघ्र अधिसूचित किया जाएगा। नई नीति राज्य में निवेश आकर्षित करने,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के दोषी को अदालत ने 3 वर्ष की कारावास की सजा, 25,000 रुपए जुर्माना

एएम नाथ । चंबा । स्पैशल जज चम्बा प्रीति ठाकुर की अदालत ने भटियात की रायपुर पंचायत के चेली गांव के मुकेश कुमार को नाबालिगा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दोषी करार देते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज पर FIR से गरमाई हिमाचल की सियासत : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने का मामला

एएम नाथ। हमीरपुर। नादौन के गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक और न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने लोगों से घरों में अपनी स्थानीय बोलियां बोलने और युवा पीढ़ी को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का किया आह्वान

शिमला के गेयटी थिएटर में ‘मुखौटासुर’ नाटक का मंचन, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त युवा वर्ग के निर्माण पर दिया बल एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने गत सांय शिमला के ऐतिहासिक गेयटी...
Translate »
error: Content is protected !!