अंडर-19 (छात्रा) राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों का मंत्री राजेश धर्माणी ने लिया जायजा

by
घुमारवीं में 1-5 फरवरी तक आयोजित हो रही है यह प्रतियोगिता, देश भर से 40 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 जनवरी: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीएम श्री राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होने जा रही छात्राओं की अंडर-19 राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के संबंध में खेल मैदान सहित अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। घुमारवीं में आगामी 1 से 5 फरवरी तक आयोजित होने जा रही इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में देश भर के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की लगभग 40 टीमों की छात्रा खिलाड़ी भाग लेंगी।No photo description available.
निरीक्षण के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने खेल मैदान, खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, परिवहन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं साफ-सफाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि घुमारवीं में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। ऐसे में किसी भी स्तर पर व्यवस्थाओं में कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी हमारे मेहमान हैं। ऐसे में हम सभी का यह सामूहिक दायित्व है कि खिलाड़ी छात्राओं सहित आॅफिशियल को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के खाने-पीने, ठहरने, सुरक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि यहां से जाने वाले बच्चे घुमारवीं और हिमाचल प्रदेश की एक सकारात्मक व यादगार छवि अपने साथ लेकर जाएं।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने करने के निर्देश देते हुए लोक निर्माण विभाग को खेल मैदान और आसपास के मार्गों की उचित मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के को कहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को प्रतियोगिता अवधि के दौरान एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ और प्राथमिक उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिये।May be an image of one or more people
इस बीच राजेश धर्माणी ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं परिवहन विभाग को खिलाड़ियों और अधिकारियों के आवागमन के लिए पर्याप्त साधनों की व्यवस्था करने तथा नगर परिषद को समुचित साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करते हैं। इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से स्थानीय युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है और खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी विभागों के आपसी सहयोग एवं समन्वय से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहेगा। उन्होंने आयोजक समिति, स्थानीय विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की, ताकि इस राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नाहन में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित -सुमित खिमटा

नाहन, 20 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के संचालनार्थ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कार्यालय नाहन के कानून अधिकारी कक्ष में शिकायत कॉल सेंटर स्थापित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अप्रेंटिसशिप को बढ़ावा देने हेतू जागरूकता शिविरों का करें आयोजन – उपायुक्त

ऊना, 11 अप्रैल – जिला स्तरीय स्किल कमेटी की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में बचत भवन ऊना में आयोजित की गई जिसमें 10 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण – DC मनमोहन शर्मा

एएम नाथ। सोलन : ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव के तहत 10 जुलाई, 2024 को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर काम करें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगला एक वर्ष जिले के पांचों...
Translate »
error: Content is protected !!