अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभि व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश

by

पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता व संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने टीम को जीत पर दी बधाई

प्री-क्वार्टर में उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर पूल में किया टाप

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  बीसीसीआई द्वारा पांडेचेरी में करवाई जा रही अंडर-23 महिला क्रिकेट लीग टूर्नामैंट में पंजाब की टीम ने अपने अंतिम मैच में सुरभि व ममता की शानदार गेंदबाजी, मिनाक्षी महाजन, ज्योति यादव, अलिशा व अंकशिता की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उड़ीसा के खिलाफ खेले गए मैच में उड़ीसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। पंजाब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सुरभि ने 10 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट तथा ममता रानी ने 10 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट तथा प्रियंका ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 50 ओवरों में 186 रन का लक्ष्य लेकर बल्ल्बाजी करने मैदान में उतरी पंजाब की टीम ने 48.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने के साथ ही यह मैच 5 विकेट से जीतकर अपने पूल में नंबर-1 स्थान हासिल किया। पंजाब की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए वंशिका महाजन ने 42, श्रुति यादव ने 39, अलीशा, अक्षिता भगत व अवनीत कौर ने क्रंमवार 26, 24, 23 रन का योगदान दिया। पंजाब की इस बड़ी जीत पर पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता तथा संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने समूह पीसीए की ओर से टीम को जीत की बधाई देते हुए आशा प्रकट की कि टीम आगे भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। इसी जीत के साथ ही पंजाब ने अपने पूल के लीग मैचों में प्रथम स्थान अर्जित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पंजाब की यह महिला क्रिकेट टीम 17 मार्च को आईकान क्रिकेट ग्राउंड गोहाटी (असम) में अपना नॉकआउट मैच खेलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस ने लुधियाना के दो युवकों से 14.07 ग्राम हैरोइन बरामद कर किया गिरफ्तार

सोलन, 12 अप्रैल  । पंजाब के लुधियाना निवासी दो युवकों से नालागढ़ पुलिस ने कार की तलाशी में हैरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है । जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में वीरवार देर शाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकार बन फंसती चली गईं सैकड़ों युवतियां – सिक्‍योरिटी गार्ड ने बिछाया सम्‍मोहन का ऐसा जाल : एक गलती ने पहुंचा दिया जेल

नई दिल्ली । युवतियां सुरक्षा गार्ड की बातचीत के ‘सम्मोहन’ में आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहा है। इस तरह यह शख्स...
article-image
पंजाब

महिलाओं को धरनों प्रर्दशनों में तीनों कानूनों को रद्द करने के लिए शमूलियत करनी चाहिए : बीबी सुभाष मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष लगाए पक्के र्मोचे में कैप्टन करनैल सिंह पनाम की अध्यक्षता में हुई रैली को कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, सचिव गुरनेक सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!