अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जेएनवी पेखुबेला में होगा जिला स्तरीय योग दिवस समारोह, उपायुक्त होंगे मुख्य अतिथि

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जून. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 जून को ऊना जिले में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम के साथ आयोजित यह समारोह 21 जून को प्रातः 6.30 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला आयुर्वेद अधिकारी किरण शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि जिला आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस समारोह का उद्देश्य आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में विभाग के योग शिक्षक विभिन्न योगाभ्यास, प्राणायाम व सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराएंगे।
उन्होंने जिलावासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने, जीवन में योग को अपनाने और समाज को स्वस्थ और संतुलित बनाने की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे दो और एसडीएम (HAS अधिकारियों) पर गिर सकती गाज : सुक्खू सरकार एक्शन की कर रही तैयारी

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में दो एसडीएम दुष्कर्म के आरोपों में घिरे हैं तो दो और एचएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। एसडीएम ऊना और कुल्लू के पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल-स्पीति : उपचुनाव लड़ने का पूर्व विधायक रघुवीर सिंह ठाकुर ने किया एलान

 लाहौल-स्पीति :  6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा के बाद अब टिकट के तलबगार सक्रिय हो गए हैं। लाहौल-स्पीति जिले में भी कांग्रेस के रघुवीर सिंह ठाकुर मैदान में उतरने को बेताब हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआरओ पालमपुर द्वारा कांगड़ा एवं चंबा से अब तक का भारतीय सेना को सर्वाधिक चयन

एएम नाथ।  पालमपुर, 18 दिसम्बर। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ) पालमपुर ने कांगड़ा एवं चंबा जिला से भारतीय सेना में भर्ती हेतु अब तक के इतिहास में सर्वाधिक अभ्यर्थियों का चयन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि...
Translate »
error: Content is protected !!