अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर ऊना में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित, दिव्यांग हितैषी योजनाओं की दी जानकारी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसम्बर. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ऊना ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर प्रेम आश्रम, ऊना में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने किया और उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने विशेष रूप से दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना का विवरण साझा किया, जिसके तहत उन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या अधिक हो। योजना के अनुसार, प्री-मैट्रिक स्तर पर कक्षा पहली से पांचवीं तक छात्रों को 625 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और कक्षा पहली से दसवीं तक हॉस्टल भत्ता दिया जाता है। कक्षा छह से आठवीं तक 750 रुपये और नवमी से दसवीं तक 950 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा स्तर पर भी छात्रवृत्ति और हॉस्टल भत्ता प्रदान किया जाता है, जिसमें डिप्लोमा, बीए, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएड, बीई, बीटेक, एमबीबीएस, एलएलबी और बीएड इत्यादि शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऐसे दिव्यांग छात्र-छात्राओं को जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक हो, को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। पहली से पांचवीं कक्षा तक 625 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और पहली से दसवीं कक्षा तक 1875 रुपये मासिक हाॅस्टल भत्ता प्रदान किया जाता है।
जमा एक व जमा दो में 1250 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और 2500 रुपये हाॅस्टल भत्ता, दस जमा दो के उपरांत डिप्लोमा कोर्स, बीए, बीएसी, बीकाॅम के लिए 1875 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और 3750 रुपये हाॅस्टल भत्ता प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त एम.ए, एमएससी, एम.काॅम व एमएड के लिए 2250 रुपये मासिक छात्रवृत्ति और 3750 रुपये हाॅस्टल भत्ता, बीई, बीटैक, एमबीबीएस, एलएलबी और बीएड इत्यादि के लिए 3750 मासिक छात्रवृत्ति और 500 रुपये हाॅस्टल भत्ता प्रदान किया जाता है।
कार्यक्रम में नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रेम आश्रम, ऊना और आश्रय देहलां के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों और अन्य स्कूलों के बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जितेंद्र शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी अम्ब राकेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी बंगाणा विवेक कुमार, प्रेम आश्रम की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना, कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी, आश्रय देहला और प्रेम आश्रम के शिक्षक एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जसाई स्कूल के वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित : राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में करेगी व्यापक सुधार: आरएस बाली

नगरोटा, धर्मशाला 01 दिसंबर। राज्य सरकार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में आयोजित किया जाएगा ‘ईट राइट मेला’ : एडीसी मनेश यादव

दैनिक आहार में मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने के लिए होगा आयोजन हमीरपुर 22 नवंबर। आम लोगों को मक्की, कोदरा, रागी, बाजरा और अन्य पारंपरिक मोटे अनाज की महत्ता एवं पौष्टिकता से अवगत करवाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर में सोने की चेन काटती महिला पकड़ी

चिंतपूर्णी : हिमाचल के ऊना स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार दोपहर ऊना निवासी 70 वर्षीय महिला की चेन काटने की कोशिश की। जब तारो देवी को लगा कि उसकी गले में डाली हुई सोने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का सीपीएस आशीष बुटेल ने किया शुभारंभ : पालमपुर का सम्पूर्ण विकास ही प्राथमिकता : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 31 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने पालमपुर विधान सभा क्षेत्र के ओवारना में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और जनसमस्याओं को भी सुना। आशीष बुटेल ने...
Translate »
error: Content is protected !!