अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप : स्वर्ण पदक जीतने वाले रविंदर पाल सिंह को कैबिनेट मंत्री जिंपा ने किया सम्मानित

by

होशियारपुर, 08 अगस्त: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 100 प्रतिशत रॉ वल्र्ड पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से बीते दिनों करनाल(हरियाणा) में करवाई गई अंतर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 50 किलो वर्ग में 120 किलो की बैंच प्रैस लगाकर स्वर्ण पदक जीत कर विश्व रिकार्ड बनाने वाले होशियारपुर के पावरलिफ्टर रविंदर पाल सिंह को सम्मानित किया। भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब को रविंदर पाल जैसे नौजवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उसने अपनी विलक्षण प्राप्तियों के साथ जहां अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है, वहीं होशियारपुर को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि दिव्यांग होने के बावजूद 42 वर्षीय इस नौजवान ने नार्मल नौजवानों को हरा कर यह खिताब जीता है। माडल कालोनी होशियारपुर के रहने वाले रविंदर पाल सिंह ने इस मौके पर बताया कि इससे पहले वह अब तक अलग-अलग मुकाबलों में 16 स्वर्ण पदक होशियारपुर वासियों की झोली में डाल चुका है, जिनमें से एक अंतर्राष्ट्रीय व 4 राष्ट्रीय स्वर्ण पदक शामिल है। इसके अलावा वह स्ट्रांग मैन ऑफ इंडिया व स्ट्रांग मैन ऑफ पंजाब के खिताब जीत चुका है। उसने बताया कि वह अपने ट्रेनर अवतार व रोहित के कारण इस मुकाम पर पहुंचा है। उसने कहा कि इन प्राप्तियों के लिए उसके परिवार ने उसका पूरा साथ दिया है, जिसमें पिता बलविंदर सिंह, माता सुरजीत कौर, पत्नी राजविंदर कौर व बेटा-बेटी शामिल है। उसने बताया कि इस माह अमरीका में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी उसक चुनाव हुआ है। इस मौके पर सतवंत सिंह सियाण व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने मनरेगा मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर को शीध्र बैठक का समय देने का आश्वाशन

गढ़शंकर। मनरेगा वर्क्स यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर द्वारा अपनी मांगों को लेकर जनरल सेक्रेट्री भूपिंदर सिंह की अगुआई में बीडीपीओ मनजिंदर कौर को  मांग पत्र सौपां।  इस दौरान बीडीपीओ मनजिंदर कौर से माँगों पर चर्चा...
article-image
पंजाब

कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियार से हत्या : पुल के पास मिला शव

जालंधर में एक कपड़ा व्यापारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान 50 साल के बबलू के रूप में हुई है. बबलू शाहकोट के शंकर गांव का रहने वाला...
article-image
पंजाब

आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर के अलग-अलग गांवों का किया दौरा, गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक दिया गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
Translate »
error: Content is protected !!