अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी : DC मुकेश रेपसवाल

by

मेले की प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड देंगे अपनी प्रस्तुति

सुरक्षा के भी किए सभी पुख्ता प्रबंध, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से होगी कड़ी निगरानी

500 पुलिसकर्मियों पर पांच राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को सौंपा गया है सुरक्षा का जिम्मा

एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित प्रबंधो के अलावा सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई हैं। यह जानकारी उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला कमेटी मुकेश रेपसवाल ने दी। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि इस बार मिंजर मेले में जिला चंबा के कलाकारों सहित हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकारों को विशेष महत्व दिया गया है ताकि प्रदेश की युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रस्तुत करने का ज्यादा से ज्यादा मौका मिल सके।

मिंंजर मेले के दौरान सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं बारे जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मिंजर मेला क्षेत्र को 3 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पहला सेक्टर चौगान नंबर 1, दूसरा सेक्टर चौगान नंबर 2 से 5 तथा तीसरा सेक्टर ट्रैफिक व पार्किंग निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि मिंजर मेले में कुल 500 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं इसके अलावा पांच राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को भी उच्च स्तरीय सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग की सुविधा पुलिस ग्राउंड बारगा में की गई है तथा भरमौर चौक से इरावती चौक तक सड़क के दोनों तरफ किसी भी प्रकार के वाहन पार्किंग पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को अचूक करने के मध्य नजर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा दस्ते तैनात किए गए हैं उन्होंने बताया कि मेले के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभिषेक यादव ने बताया कि जिला में मिंजर मेले की सुरक्षा को पुख्ता करने के मकसद से सभी होटलों व सरायों की विशेष जांच की जा रही है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्व पहले से आकर यहां न ठहरा हो। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से सुल्तानपुर, बालू तथा हरदासपुर में बैरियर स्थापित किए गए हैं ताकि हर एक स्थिति में यातायात व्यवस्था नियंत्रित रहे तथा आवश्यकता पड़ने पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जा सके। इसके अलावा विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं जिसके लिए चौगान में ही नियंत्रण का स्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि मिंजर मेले के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
मिंजर मेला के कलाकारों की सूची जारी : प्रथम सांस्कृति संध्या में कुमार साहिल, गौरव कौंडल, गुलशन पाल, भावना जरयाल तथा बनगढ़ पुलिस बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। 28 जुलाई को मेले की दूसरी सांस्कृति संध्या में कुलविंदर बिल्ला, फौलादी इंडियन बैंड, ममता भारद्वाज, नरेंद्र राही तथा कमल नहरिया अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

29 जुलाई को मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अख्तर ब्रदर, अनुज शर्मा तथा लमन बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। 30 जुलाई को चौथी सांस्कृतिक संध्या में सतपाल बडाली, अरविंद ढढवाल, डॉक्टर गगन, राज जैहरी तथा अभिज्ञा बैंड अपनी लोगों का मनोरंजन करेंगे। 31 जुलाई को मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में सुनील राणा, के एस प्रेमी, जितेंद्र पंकज शर्मा तथा फिरदौस बैंड अपनी प्रस्तुति देंगे। 1 अगस्त को छठी सांस्कृतिक संध्या में मनिंदर भुट्टर, नेहा दीक्षित व भुवनेश भारत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

2 अगस्त को मेले की सातवीं में सांस्कृतिक संध्या में ऋतु पाठक व आशीष पाठक, काकू राम ठाकुर, अजय भरमोरी तथा ओम राणा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 3 अगस्त को मेले की अंतिम संस्कृत संध्या में सुनंदा शर्मा, दीक्षा तूर, नीतीश राजपूत, खुशी शुभ, फीट आफ फायर स्टूडियो तथा तारिक मलिक उपस्थित जनता का मनोरंजन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्क्रब टाइफस के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं : घबराने की जरूरत नहीं, संभव है इलाज- CMO डॉ.एन.के. भारद्वाज

मंडी, 27 सितंबर। स्क्रब टाइफस बुखार का इलाज आसानी से संभव है। इससे किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। यह संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलने वाला रोग है और समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रैस इनफॉरमेशन ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग विस में जल शक्ति विभाग के अंतर्गत चल रहे 600 करोड़ रुपए के विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री मुकेश1 अग्निहोत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी पेयजल योजना का निर्माण कार्य जून 2024 तक किया जाएगा उप मुख्यमंत्री ने ठियोग क्षेत्र के लिए लुहरी डैम से सिंचाई परियोजना की डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा पैदल सफर कर शिमला लौटे जयराम ठाकुर, डॉ. मामराज ने की मुलाक़ात

एएम नाथ। शिमला : पिछले 20 दिनों से मंडी जिला के सिराज, धर्मपुर, नाचन व करसोग विधानसभा क्षेत्र के 180 किलोमीटर से ज्यादा की पैदल यात्रा करने के बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!