अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

by

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट में छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है, जिसमें से चार कंपनियों ने ऊना आकर अपनी प्रेजेंटेशन दी। प्रेजेंटेशन देने वाली कंपनियां पहले से देश के अलग-अलग हिस्सों में साहसिक खेलों के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।
कंपनियों ने हाई स्पीड बोट, कयाकिंग, पावर बोट्स, क्रूज, वाटर स्कींग के साथ एयरो स्पोर्ट्स जैसी पैरा मोटर्स व पैरा सेलिंग पर भी अपनी प्रस्तुति दी और बताया कि अंदरौली में इन सभी साहसिक गतिविधियों की संभावना है। प्रेजेंटेशन देने वाली सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि अंदरौली में साहसिक खेलों की अच्छी संभावना है, जिससे सरकार को भी अच्छी आय हो सकती है। प्रस्तुति में भाग लेने से पहले कंपनियों के प्रतिनिधि अंदरौली साइट का निरीक्षण भी कर चुके हैं। प्रस्तुति के दौरान कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पर्यटकों के लिए खेलों को और मनोरंजक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए।
बैठक में उपायुक्त ऊना एवं केटीडीएस के अध्यक्ष राघव शर्मा ने कहा कि अंदरौली में साहसिक खेलों के आयोजन के लिए सोसाइटी को सभी प्रकार की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। वाटर स्पोर्ट्स के नियम भी अधिसूचित हो चुके हैं। ऐसे में केटीडीएस जल्द से जल्द व्यावसायिक स्तर पर इन गतिविधियों का संचालन करने का प्रयास कर रहा है, ताकि यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि ईओआई के बाद अब केटीडीएस टेंडर का ड्राफ्ट तैयार करेगा और अतिशीघ्र निविदाएं आमंत्रित कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
एथनो बोटेनिकल पार्क का प्रारुप भी तय
इसके बाद वन विभाग ने अंदरौली ने प्रस्तावित एथनो बोटेनिकल पार्क का प्रारूप पर भी चर्चा की। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रारुप को तय किया और पार्क के निर्माण कार्य को अप्रैल 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अंदरौली में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जहां पर शौचालय, पार्किंग के साथ-साथ बच्चों के लिए आकर्षक पार्क तैयार किया जाएगा।
बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीएफओ मृत्युंजय माधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा वैली कार्निवल का हुआ धमाकेदार आगाज : कृषि मंत्री ने किया पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ

ऐसे वाइब्रेंट कार्यक्रमों से मिलेगा पर्यटन को बढ़ावा एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 सितम्बर। बहुप्रतीक्षित कांगड़ा वैली कार्निवल का धर्मशाला के पुलिस मैदान में आज धमाकेदार आगाज हुआ। शनिवार को कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो....
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सड़कें नहीं हुई बहाल 10 किमी पैदल चलकर लंबाथाच तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

मुख्य सड़कें बहाल करना प्राथमिकता, बीआरओ से मदद लेंगे : जयराम ठाकुर गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिक से अधिक सहायता की मांग आपदा प्रभावितों को राशन पहचान में जुटी है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस पलटी : 7 की मौत, 11 घायल

चालुज मोड़ पर मौत का कहर, सात परिवारों में पसरा मातम चालुज मोड़ के पास बैरागढ़ से चंबा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार मृतकों में चार पुरुष और तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यौन उत्पीड़न के आरोप में प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा गिरफ्तार : हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला की एक छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस ने की कारवाई

एएम नाथ। बिलासपुर :  राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला के प्रिंसिपल हिमांशु मोंगा पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।  कॉलेज की एक छात्रा द्वारा दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!