अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ ।  अंब : ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना जिले के अंब उपमंडल में 16.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण की गई विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की सड़क एवं पुल अधोसंरचना सुदृढ़ हुई है, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने 6.57 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत टकारला-बड़ूही वाया नई आबादी सड़क का लोकार्पण किया। लगभग 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के उन्नयन से क्षेत्र की 11 हजार से अधिक आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर व्यापार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और सशक्त होगी।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने लगभग 9.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6.50 किलोमीटर लंबी अंब-गगरेट-अठवां से हरिजन बस्ती सड़क एवं पुल परियोजना का भी लोकार्पण किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री चिंतपूर्णी तथा गगरेट विधानसभा क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री ने टकारला से ही लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामर्थ्य ज्ञानदीप पुस्तकालय एवं व्यायामशाला, मैड़ी खास का पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। यह केंद्र युवाओं के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं शारीरिक विकास में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें और पुल केवल भौतिक संरचनाएं नहीं, बल्कि गांवों में विकास, अवसर और आत्मनिर्भरता के सेतु हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित एवं टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने अंब स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनी और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने क्षेत्र में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और अंब उपमंडल में विकास को नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक राकेश कालिया, विधायक विवेक शर्मा, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, आयोग सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पराशर, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक अमित यादव, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्राई डे हिमाचल प्रदेश में 2 दिन रहेंगे : दुकानों, सार्वजनिक स्थलों, ढाबों आदि पर मादक पदार्थों की बिक्री पर पाबंदी रहेगी

एएम नाथ । ऊना । हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर आई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में प्रदेश में मतदान है। ऐसे में एक जून को यहां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।...
हिमाचल प्रदेश

लुथान में एकीकृत देखभाल केंद्र के लिए भूमि का किया निरीक्षण ,राज्य सरकार निराश्रित एवं दिव्यांग बच्चों की देखभाल को कृत संकल्प: शांडिल

लुथान (कांगड़ा) 27 जुलाई। राज्य सरकार निराश्रित तथा एवं दिव्यांग बच्चों की समुचित देखभाल के लिए कारगर कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने निराश्रित बच्चों को सरल और सुखमयी बनाने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त : जयराम ठाकुर

अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय सोलन नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना बोले, कांग्रेस ने पंचायती...
Translate »
error: Content is protected !!