अंब नगर पंचायत में 7 अप्रैल को होंगे चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागूः डीसी

by
ऊना  – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज बताया कि नगर पंचायत अंब में चुनाव 7 अप्रैल को होंगे तथा राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
राघव शर्मा ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी के सामने नामांकन 22, 23 व 24 मार्च को प्रातः 11 बजे से सांय तीन बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी, जबकि नामाकंन वापसी की तिथि 27 मार्च को निर्धारित की गई है। नामांकन वापसी के दिन ही शाम को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों की सूची 22 मार्च से पूर्व तैयार कर ली जाएगी। मतदान 7 अप्रैल को होगा तथा इसी दिन शाम को मतों की गणना की जाएगी।
जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि एसडीएम अंब को आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतों के संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त करने, उड़न दस्ते गठित करने, कंट्रोल रूम की स्थापना करने तथा इन नंबरों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को पीएमजीएसवाई-4 में मिलेंगे 4 हजार करोड़ रुपये विक्रमादित्य सिंह– बोले…प्रदेश में आधारभूत संरचना को बनाया जा रहा मजबूत

लोक निर्माण मंत्री ने चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में किया विकास परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश रोहित भदसाली। अंब (ऊना), 24 अक्तूबर। लोक निर्माण एवं शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 के बाद अब हिमाचल के होटलों से हिमाचल ऑन सेल मुहिम आगे बढ़ा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

एचपीटीडीसी के होटलों को निजी हाथों में सौंपने के निर्णय पर भड़के जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री सुक्खू पर लगाया राज्य की संपदा को कौड़ियों के भाव लुटाने का गंभीर आरोप एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ें चुनाव : पार्टी नेतृत्व को कांग्रेस जनों की भावनाओं के बारे में प्रस्ताव भेजा

नई दिल्ली  :  अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर जारी संशय के बीच कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने सोमवार को कहा कि सही वक्त आने पर...
Translate »
error: Content is protected !!