अंबेडकर चौक के पास सीवरेज समस्या से लोग परेशान : पास की मार्केट के पास नहीं सीवरेज कनेक्शन

by

नवांशहर। स्थानीय अंबेडकर चौक पर सीवरेज लीकेज की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। इस मामले को लेकर नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान का कहना है कि शंकर राकेश मार्केट के पास सीवरेज कनेक्शन ही नहीं है, ऐसे में इसे मेन लाइन से जोड़ा नहीं जा सकता। कौंसिल प्रधान का कहना है कि कनेक्शन गलत ढंग से जुड़ा हुआ था। मार्केट को काटने वाले या फिर दुकानों के मालिक इकट्‌ठे होकर कनेक्शन अप्लाई करें, तो कनेक्शन कर दिया जाएगा। बता दें कि इस मार्केट को बने हुए 16-17 साल हो चुके हैं तथा वहां पर करीब 100 दुकानें हैं, जिनके मालिक अलग अलग है। कनेक्शन 16-17 सालों से जुड़ा हुआ था। इस सबके बीच असल परेशानी राहगीरों को है, जिन्हें गंदे पानी व टूटी सड़क के बीच में से होकर गुजरना पड़ता है। इस मामले को लेकर पिछले दिनों आटो यूनियन की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था, जबकि सोमवार को भी इस मामले को लेकर कई लोगों ने आवाज उठाई। मौके पर लोगों को शांत करने के लिए डीएसपी रंजीत सिंह व एसएचओ विनोद कुमार भी पहुंचे। टेपो यूनियन व परमजीत पम्मा कहते हैं कि प्रशासन को सभी पक्षों से बातचीत कर इस मामले का हल निकालना चाहिए, क्योंकि डा. अंबेडकर चौक लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है तथा इस चौक के आसपास से रोजाना सेंकड़ों लोग गुजरते हैं। सीवरेज ब्लाकेज के चलते जहां सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, वहीं बदबू के चलते वहां खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। बस स्टैंड से चलने वाले आटो भी अंबेडकर चौक के पास ही खड़े होते हैं तथा सीवरेज ओवर फ्लो की वजह से पैदा होने वाली बदबू में लोगों का खड़ा होना मुश्किल हो जाता है। डीएसपी रंजीत सिंह ने कहा कि सभी पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार : हेरोइन सप्लाई करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक गाड़ी भी जब्त

अमृतसर :   अमृतसर पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के साथ यूएसए स्थित जसमीत लकी द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नार्को तस्करी कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत भुल्लर ने...
article-image
पंजाब

101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज, 15 अक्टूबर को महाराणा प्रताप चौक पर स्थापित किया जाएगा : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने तिरंगे के सम्मान में शहर वासियों को सुबह 8 बजे महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होने का किया आह्वान होशियारपुर, 13 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस...
Translate »
error: Content is protected !!