अकाली दल का बड़ा हमला : 110 गांवों की साझा जमीन हड़पने की साजिश के लगाए आरोप

by

लुधियाना। शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर लुधियाना से सटे इलाकों में कथित तौर पर “बैक डोर” से जमीन हड़पने की योजना लागू करने का आरोप लगाया है।

अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल का कहना है कि पहले जब सरकार ने लुधियाना से सटे 30 गांवों में 25 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहित करने का फैसला लिया था, तब भी अकाली दल ने तीखा विरोध किया था। अब वही योजना नए रूप में लागू करने की कोशिश की जा रही है। अकाली दल ने लुधियाना नगर निगम द्वारा नगर निगम की सीमा को बढ़ाकर 110 और गांवों को इसमें शामिल करने के फैसले की कड़ी निंदा की है।

इंटरनेट मीडिया पर सुखबीर बादल का कहना है कि आम आदमी पार्टी सरकार यह कदम ऐसे समय उठा रही है, जब वह मौजूदा नगर निगम सीमा के भीतर ही विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को ठीक से संभालने में विफल रही है। इसके बावजूद नगर सीमा का विस्तार कर ग्रामीण इलाकों को निगम में शामिल करना जनता पर अनावश्यक बोझ डालने जैसा है।

लोगों को होगा भारी हार्थिक नुकसान : अकाली दल के अनुसार, इस फैसले से संबंधित गांवों के लोगों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। नगर निगम सीमा में आने के बाद ग्रामीणों को मकान कर, पानी और सीवरेज शुल्क जैसे कई नए कर चुकाने पड़ेंगे। इसके साथ ही, इस कदम से गांवों की साझा जमीनों का स्वामित्व पंचायतों के हाथ से निकलने का भी खतरा है।

 110 गांवों की साझा जमीन कब्जाने की कोशिश  :  सुखबीर बादल का आरोप है कि आम आदमी पार्टी की मंशा इन 110 गांवों की साझा जमीनों पर कब्जा करने की है, जिनकी कीमत सैकड़ों करोड़ रुपये बताई जा रही है। अकाली दल का दावा है कि इन जमीनों को बाद में पार्टी के करीबी लोगों, बिल्डरों और औद्योगिक घरानों को नियमों को दरकिनार कर सौंपा जाएगा।

अकाली दल ने स्पष्ट किया कि जैसे पहले भूमि पूलिंग योजना के मामले में विरोध किया गया था, वैसे ही इस योजना को भी किसी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि वे इस फैसले का पूरी ताकत से विरोध करेंगे और पंजाबियों के हितों के खिलाफ बताए जा रहे इस कदम को हर हाल में रोका जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीएम मोदी को पाकिस्तानी बहन ने भेजी राखी : 2024 के चुनावों के लिए दी शुभकामनाएं

दिल्ली : रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा बंधन का धागा बांधती हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पाकिस्तानी बहन कमर मोहसिन शेख ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी नया पोर्टल : योजना को प्रदेशभर में 18 हजार डिपो होल्डरों तक पहुंचाया जाएगा

चंड़ीगढ़ : पंजाब में अवैध रूप से सरकारी राशन लेने वालों के खिलाफ प्रदेश की सरकार ने अहम कदम उठाया है। पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि...
article-image
पंजाब

पंजाब के पानी को लेकर खतरनाक रिपोर्ट : केंद्र का दिल दहला देने वाला खुलासा!

पंजाब में ग्राउंड वॉटर अब पीने लायक नहीं रह गया है। कई शहरों में पानी लोगों को बीमार कर सकता है. इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातुओं का मिश्रण होता...
Translate »
error: Content is protected !!