अकाली दल को बड़ा झटका : पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल भाजपा में शामिल

by

चंडीगढ़। पंजाब में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल होशियारपुर में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा उपचुनाव में ठंडल को छब्बेवाल विधानसभा सीट (सुरक्षित) से अपना उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा के पंजाब प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने ठंडल का पार्टी में स्वागत किया। ठंडल ने 2024 का लोकसभा चुनाव होशियारपुर सीट से अकाली दल के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

अकाली दल की कोर समिति के सदस्य रहे ठंडल ने 2012 का विधानसभा चुनाव छब्बेवाल सीट से जीता था। लेकिन 2017 और 2022 में हुए चुनावों में उन्हें सफलता नहीं मिली। वह पंजाब में अकाली दल सरकार में जेल, पर्यटन और संस्कृति मंत्री थे। पंजाब की चार विधानसभा सीटों- गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, छब्बेवाल और बरनाला में उपचुनाव होने हैं। इन सीटों के विधायक लोकसभा सदस्य चुने गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मैगा पी.टी.एम. में अध्यापकों व अभिभावकों का उत्साह प्रशंसनीय: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने सरकारी कन्या स्कूल रेलवे मंडी मेंं आयोजित पी.टी.एम में की शमूलियत जिले में यादगार रही पी.टी.एम, 492 सेकेंडरी व 1226 प्राइमरी स्कूलों में रहा उत्सव का माहौल होशियारपुर, 24 दिसंबर: स्कूल...
article-image
पंजाब

ई-चालान : सडक़ सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के जल्द शुरु होंगे- DC कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक में अलग-अलग विभागों के कार्यो की समीक्षा की , सडक़ सुरक्षा के मद्देनजर जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर अधिकारियों को कार्य करने के दिए निर्देश सडक़...
article-image
पंजाब

Tikshan Sood Hails Centre’s

Hoshiarpur/Oct. 15 /Daljeet Ajnoha :  Senior BJP leader and former cabinet minister Tikshan Sood has lauded the Central Government’s decision to release financial assistance for flood-affected families in Punjab, calling it a “commendable and...
article-image
पंजाब

14 लाख का कैश, 50 हजार रिश्वत लेने का आरोप; फिर दो दिन के रिमांड पर एसडीएम बटाला

गुरदासपुर। बटाला में सरकारी काम करने वाले एक ठेकेदार की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम द्वारा नगर निगम कमिश्नर कम एसडीएम बटाला को 50 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में बीते शुक्रवार को...
Translate »
error: Content is protected !!