अग्निवीर भर्ती रैली…अणु के ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

by
लगभग 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले युवाओं के ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया हेतु अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज परिसर में 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग से इस भर्ती रैली की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां हमीर भवन में थल सेना भर्ती कार्यालय और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके इस रैली की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि इसी वर्ष मार्च में भी यहीं पर भर्ती रैली आयोजित की जा चुकी है। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारी पिछली रैली के अनुभव के आधार सभी आवश्यक प्रबंध करें। उन्होंने बताया कि इस बार जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अभ्यर्थियों के अलावा क्लर्क श्रेणी की भर्ती में प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं को भी बुलाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों की संख्या लगभग 4571 होगी। यानि प्रत्येक दिन लगभग 550 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट होगा। यह प्रक्रिया 4 अक्तूबर को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। मौसम खराब रहने की स्थिति के लिए 5 और 6 अक्तूबर को रिजर्व दिन रखे गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए आने वाले सेना के लगभग 200 अधिकारियों एवं सैनिकों के रहने की व्यवस्था भी करनी होगी।
उपायुक्त ने रैली स्थल पर बिजली, पानी, अग्निशमन, शौचालय एवं सफाई, मेडिकल, इंटरनेट, कंप्यूटर्स-प्रिंटर्स और अन्य सुविधाओं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों से भी अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। पात्र उम्मीदवारों की मैदान में एंट्री तड़के से ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान बस सेवाएं उपलब्ध करवाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा अपनी शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाइयों के प्रयोग और रैली स्थल के आस-पास संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उपायुक्त ने सीएमओ से कहा कि वे इस संबंध में सभी दवा विक्रेताओं को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी करें।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने भर्ती रैली और इससे संबंधित विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। एसपी बलवीर सिंह, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त रजत चौधरी और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा रिज मैदान शिमला में आयोजित किया रक्तदान शिविर : मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ, स्वयं भी किया रक्तदान

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार ने अंग एवं ऊतक दान की शपथ ली शिमला, 26 जुलाई – मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन गोकुल बुटेल ने आज इनरव्हील क्लब शिमला द्वारा ऐतिहासिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षक किरण व पवन कुमार हुए राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा  :   जिला चंबा के दो शिक्षकों किरण कुमार वशिष्ठ और पवन कुमार को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत के सभी राज्यों और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की संस्कृति हर व्यवसाय का आधार, पंजाबी भाषा का करें सम्मान : खन्ना

होशियारपुर 21 अक्टूबर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब की संस्कृति हर व्यवसाय का आधार है और हमें पंजाबी भाषा का सामान करना चाहिए। उक्त विचार खन्ना ने खन्ना ने...
Translate »
error: Content is protected !!