अजय खेपड़ बने शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के उपप्रधान ….कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों पर करेंगे काम

by

गांव भवानीपुर भगतां के अजय खेपड़ को मिली जिम्मेदारी….यूथ विंग की नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय खेपड़ ने जताया नेतृत्व का आभार

गढ़शंकर। शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर ने गढ़शंकर हलके के गांव भवानीपुर भगतां निवासी अजय खेपड़ को शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग का उपप्रधान नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद समर्थकों ने खुशी जताई।

अजय खेपड़ ने नियुक्ति के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर तथा गढ़शंकर हलके के इंचार्ज एवं पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार कार्य किया जाएगा और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अजय खेपड़ ने बताया कि यूथ विंग का उपप्रधान नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने संबंधी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब को बदनाम करने की भाजपा की साजिश बेनकाब… संजय सिंह का आरोप : आप नेता ने नशा तस्कर जग्गा को ‘भाई’ बताए जाने को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया है कि पंजाब को बदनाम करने के लिए भाजपा, अकाली और कांग्रेस साजिश रच रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि...
article-image
पंजाब

नगर निगम और परिषदों के लिए मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया शुरू : 23 अप्रैल तक पंजीकरण करा सकेंगे नए वोटर्स

चंडीगढ़ :  पंजाब में होने वाले 9 नगर निगमों बरनाला, बठिंडा, अबोहर, बटाला, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, एस.ए.एस. नगर और पठानकोट  तथा 104 नगर परिषदों/नगर पंचायतों के आम एवं उपचुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य चुनाव आयोग...
article-image
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गंठबंधन पर बोले नेता प्रतिपक्ष बाजवा : किसी हिसाब से हमारी दुकान भी चले तो दोनों को अपनी दुकान चलाने का फिक्र

चंडीगढ़ : देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि...
article-image
पंजाब

नायब तहसीलदारों को अलाट की गाड़ियां : 1 महीने में दो हजार किलोमीटर ही चलाई जा सकेंगी गाड़ियां

नवांशहर। एडीसी (जनरल) राजीव वर्मा द्वारा जिले के नवांशहर व बंगा के नायब तहसीलदारों को दफ्तरी व फील्ड ड्यूटी के लिए गाड़ियां अलॉट की गई हैं। नायब तहसीलदार बंगा गुरप्रीत सिंह व नायब तहसीलदार...
Translate »
error: Content is protected !!