अटारी बॉर्डर से लेकर इन जगहों को करेंगे कवर; दलजीत चीमा ने बताया ‘पंजाब बचाओ यात्रा’ में हर हलके में जाएंगे और हर दिन दो हलकों को करेंगे कवर

by

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा एक फरवरी को अटारी में भारत-सीमा से शुरू होगी और एक महीने के दौरान राज्य के 43 हलकों को कवर करेगी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा की अगुवाई करेंगे। अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को उजागर करेगी और साथ ही राज्य के विकास में लगातार अकाली सरकारों का योगदान भी प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार और वर्तमान आप सरकार दोनों ने विकास, रोजगार, किसानों, व्यापारियों एवं समाज के कमजोर वर्गों की स्थिति में सुधार करने में नाकाम रहने के अलावा सभी वादों से मुकरकर पंजाबियों को धोखा दिया है।

हम अकाली दल अध्यक्ष के साथ हर हलके में जाएंगे और हर दिन दो हलकों को कवर करेंगे। हम लोगों से कांग्रेस और आप दोनों सरकारों द्वारा किए गए कार्यों के बारे में पूछेंगे और उन्हें पूर्ववर्ती अकाली सरकारों के दौरान हुए प्रदर्शन की तुलना करने के लिए कहेंगें।

यात्रा के दौरान उठाए जाएंगे कई मुद्दे :  अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह यात्रा कानून-व्यवस्था के चरमराने और गैंगस्टर संस्कृति का भी पर्दाफाश करेगी, जिसके कारण घरेलू निवेशक पंजाब से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम आप विधायकों और मंत्रियों द्वारा किए जा रहे बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन के साथ साथ आप विधायकों द्वारा ड्रग्ज के तस्करों को दिए जा रहे संरक्षण को भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के अलावा राजनीतिक बदलाखोरी और आप सरकार द्वारा नदी जल और राज्य की राजधानी सहित पंजाब के मुद्दों पर पूरी तरह से सरेंडर सहित अन्य मुद्दों को भी यात्रा के दौरान उठाया जाएगा।

राज्य के नौजवानों को कर दिया दरकिनार :  डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि अकाली दल अध्यक्ष हर निर्वाचन क्षेत्र में निश्चित स्थानों पर लोगों से मिलेंगे और उन्हे संबोधित करने के अलावा बातचीत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्राप्त फीडबैक के अनुसार समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान है, क्योंकि उन्हे बार-बार फसल बर्बाद होने पर मुआवजा नही मिला तथा कमजोर वर्गों के सामाजिक भलाई लाभों में कटौती की गई है तथा सरकारी भर्तियों में बाहरी लोगों को शामिल करके राज्य के नौजवानों को दरकिनार कर दिया गया है।

यात्रा का कार्यक्रम इस प्रकार  :  1 फरवरी को अटारी और राजा सांसी, 2 फरवरी को अजनाला और मजीठिया, 5 फरवरी को अमृतसर शहरी 5 हलके, 6 फरवरी को जंडियाला गुरु और बाबा बकाला, 7 फरवरी को खडूर साहिब और तरनतारन, 8 फरवरी को पटटी और खेमकरण, 9 फरवरी जीरा और फिरोजपुर शहर, 12 फरवरी को फिरोजपुर ग्रामीण और फरीदकोट,13 फरवरी कोटकपुरा और जैतों, 14 फरवरी को गिददड़बाहा और मुक्तसर, 15 फरवरी को गुरुहरसहाय और जलालाबाद, 16 फरवरी को फाजिल्का और अबोहर, 19 फरवरी को बल्लुआणा और मलोट, 20 फरवरी को लंबी और बठिंडा ग्रामीण, 21फरवरी को भूच्चों मंडी और बठिंडा शहरी, 22फरवरी को बाघापुराना और निहालसिंह वाला, 23 फरवरी को धर्मकोट और मोगा, 26 फरवरी को रामपुरा और मौड़ मंडी ,27 फरवरी को बुढ़लाडा और मानसा और 28 फरवरी को सरदुलगढ़ और तलवंडी साबो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार...
article-image
पंजाब

अंतरराष्ट्रिय स्पीड बॉल चैंपियनशिप पोलैंड के लिए चयनित खिलाडियों को किया सम्मानित

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  स्पोर्ट्स स्पीड बाल एसोशिऐशन‌ आफ इंडिया की ओर से दादा धर्मशाला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय पोलैंड स्पीड बॉल चयन परीक्षण एंवम ट्रेनिंग कैंप महा सचिव विशाल सिंह के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में उतसाह

माहिलपुर – श्री गुरू गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में पोस्ट ग्रेजुएट क्लासों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में भारी उत्साह है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिं डॉ जसपाल सिंह ने...
article-image
पंजाब

Keval Krishan Takes Charge as

Jalandhar/Daljeet Ajnoha /Jan 17 :  Renowned educationist and journalist Sanjiv Kumar extended his heartfelt congratulations to Keval Krishan for being appointed as the Head of Programs at Doordarshan Kendra Jalandhar. Recognizing Keval Krishan’s exemplary...
Translate »
error: Content is protected !!