अणु में महिला नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 21 से: सुनील शर्मा बिट्टू

by

हमीरपुर 19 नवंबर। महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप एफ के मुकाबले 21 नवंबर से हमीरपुर के अणु स्टेडियम में खेले जाएंगे।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को पहली बार महिलाओं की सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रुप एफ में हिमाचल प्रदेश के अलावा भारतीय रेलवे, बिहार , अंडमान निकोबार और महाराष्ट्र की टीमें शामिल है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा और विशेषकर हिमाचल प्रदेश की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को अच्छा एक्स्पोज़र मिलेगा।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन से हिमाचल की लड़कियां भी फुटबॉल के खेल को अपनाने के लिए प्रेरित होंगी।
उन्होंने जिला हमीरपुर के खेल प्रेमियों और विशेषकर महिला खिलाडियों से इस प्रतियोगिता के मैचों के दौरान अणु स्टेडियम में उपस्थित रहने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत उन पाकिस्तानियों को टारगेट कर रहा : जो उसके देश में वॉन्टेड हैं, पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या –

पाकिस्तान का कहना है कि उसके पास “विश्वसनीय सबूत” हैं जो भारतीय एजेंटों को पाकिस्तानी धरती पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या से जोड़ते हैं। पाकिस्तान के विदेश सचिव सायरस काजी ने कहा है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंगरोटी तथा सकोह स्कूल के वार्षिक उत्सव में विधायक सुधीर शर्मा ने ने होनहार नवाजे : धर्मशाला का हर स्कूल बनेगा मॉडल, स्कूलों के बाहर लगेंगे स्पीड ब्रेकर : MLA सुधीर शर्मा ने

चार कमरे, एक हाॅल निर्मित करने तथा प्राइमरी स्कूल को तीन कमरों की सौगात धर्मशाला 12 जनवरी। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के हर स्कूल को मॉडल बनाया जाएगा। इसके अलावा सभी स्कूलों के बाहर तय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरंगानी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों का एकजुटता प्रदर्शन, अधिकारों की रक्षा का संकल्प

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूर दिवस पर गूंजा संघर्ष का स्वर, दुनी चंद की बहाली की मांग तेज शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, यूनियन की चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर में पुलिस कांस्टेबल की गोली लगने से मौत : पुलिस द्वारा की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर घायल, वेपन फेंक फरार- पुलिस ने किया इलाका सील

अजायब सिंह बोपाराय । होशियारपुर : मुकेरिया के गांव मेहतपुर के पास सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर में एनकाउंटर हुया। जिसमें गैंगस्टर द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए स्टाफ के सीनियर कॉन्स्टेबल अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!