अध्यापकों की बदलियों की प्रक्रिया को बिना देरी मुकम्मल करने की मांग

by

गढ़शंकर : पंजाब की मौजूदा आप सरकार द्वारा पिछली सरकार के बनाए मुलाजिम विरोधी सेवा नियमों को ही बरकरार रखते हुए वर्ष 2018 के बाद सीधी भर्ती तथा पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा की लगाई शर्त को वापस लेने तथा सैकेंडरी शिक्षा विभाग में काम करते स्कूल अध्यापकों की बदलियों की प्रक्रिया को बिना देरी मुकम्मल करने की मांग संबंधी डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट की जिला इकाई होशियारपुर द्वारा डिप्टी कमिश्नर द्वारा प्रमुख सचिव (स्कूल्ज) ने मांगपत्र सौंपा गया।
इस मौके पर डीटीएफ के जिलाध्यक्ष सुखदेव डानसीवाल तथा मनजीत सिंह फतेहपुर ने बताया कि वर्ष 2018 में शिक्षा विभाग के अध्यापन तथा नान टीचिंग काडर के लिए बनाए सेवा नियमों विरुद्ध विभाग (स्कूल्ज) के मुलाजिमों में भारी रोष है। संगठन ने मांग की कि सीधी भर्ती तथा पदोन्नत होने वाले ग्रुप ए, बी, तथा सी के प्राइमरी तथा सैकेंडरी अध्यापकों, अधिकारियों तथा नॉन टीचिंग कर्मचारियों पर विभागीय परीक्षा तथा कंप्यूटर हुनर महारत टैस्ट पास होने तक वार्षिक इंक्रीमेंट रोकने का फैसला रद्द किया जाए तथा सभी कैडर की पेंडिंग पदोन्नतियां बिना देरी मुकम्मल की जाएं। इन नियमों के तहत ही मुलाजिमों को बार्डर पर नान बार्डर काडर में बांटने का फैसला रद्द किया जाए। बी.पी.ई.ओ. हैड मास्टर तथा प्रिंसिपल काडर का तरक्की कोटा 75 प्रतिशत किया जाए। नई भर्थियों के लिए प्राथमिक योग्यता को संबंधित कोर्सों की प्राथमिक योग्यता के एक समान रखा जाए। सैंटर हैड टीचर से बीपीईओ की पदोन्नति के लिए जिला स्तरीय वरिष्ठता रखी जाए।
इस मौके पर फ्रंट के नेता अशनी कुमार, बलजीत सिंह महिमोवाल, नंद राम, राजेन्द्र कुमार, गुरमेल सिंह मिर्जापुर, गुरप्रीत सिंह व कुलतार सिंह ने मांग की कि बदली नीति तहत हो चुकी बदलियों को बिना शर्त लागू किया जाए। सैकेंडरी अध्यापकों की रोकी हुई बदली प्रक्रिया तुरंत शुरु की जाए। प्राइमरी तथा सैकेंडरी की बदलियों के कम से कम तीन राउंड जरुर चलाए जाएं। संगठनों द्वारा दिए अन्य सुझावों को लागू करने के अलावा आपसी दलती तथा पदोन्नति द्वारा हुई स्टेशन तबदीली के मामलों को स्टे से छोट दी जाए।
इस मौके पर डीटीएफ के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, सतपाल कलेर, हरेन्द्र सिंह ने कहा कि यदि विभाग ने इन मांगों के प्रति ध्यान न दिया तो संगठन को मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा की चौथी लिस्ट जारी: चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम

भारती जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। तमिलनाडु...
article-image
पंजाब

धरने में मनाया दशहरा : मेहंदवानी धरने के 62वें दिन बीत के लोगों द्वारा

गढ़शंकर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ती बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा भारी वाहनों/टिप्परों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रकाश पर्व संबंधी वार्षिक गुरमति समागम करवाया

गढ़शंकार ।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा भगत रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वार्षिक गुरमति समागम करवाया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!