अनमोल ने हिमाचल प्रदेश में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहला स्थान किया प्राप्त

by

एएम नाथ । धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले की छात्रा अनमोल ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 700 में से 699 अंक (99.86 प्रतिशत) हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) ने रविवार को 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 83.87 दर्ज किया गया। अनमोल, कांगड़ा जिले के पहरा स्थित एबीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा हैं। दूसरा स्थान संयुक्त रूप से अभिनव मेहता, पूर्णिमा शर्मा और रुहानी धीमान ने हासिल किया। तीनों छात्रों ने 698 अंक (99.71 प्रतिशत) प्राप्त किए।

अभिनव मेहता ऊना के रपोह मिसरान स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र हैं, जबकि पूर्णिमा शर्मा बिलासपुर के राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल और रुहानी धीमान ऊना के सपाह मिसरान की छात्रा हैं। तीसरा स्थान हमीरपुर के बिहरु स्कूल की अश्विका शर्मा और मंडी के कोटली स्कूल की अलीशा ठाकुर ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। दोनों ने 697 अंक हासिल किए। बोर्ड द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार, राज्यभर में शीर्ष-10 रैंक में कुल 107 छात्रों ने जगह बनाई।

कुल परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा में शामिल हुई 45,079 छात्राओं में से 38,449 पास हुईं। वहीं, 48,097 छात्रों में से 39,701 लड़के परीक्षा में सफल रहे।

एचपीबीओएसई के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा में कुल 93,661 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 78,150 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा, 8,433 छात्रों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया, जबकि 6,559 विद्यार्थी असफल रहे। परीक्षा के दौरान 485 छात्र अनुपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में निकली एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

पंजाब सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड  ने एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जनवरी 2025 तक पीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट https://sssb.punjab.gov.in/ पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों के लिए खुलेंगे 100 से ज्यादा आउटलेडः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बौल में शक्ति जन सुविधा केंद्र का किया शुभारंभ बौल में बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद, साथ ही फूड कोर्ट का उद्घाटन भी किया ऊना  – ग्रामीण...
article-image
पंजाब

वोटों के लिए घुसपैठियों का सहारा….बिहार में भारी जीत के बाद अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया : नीतीश को भी दिया स्पष्ट संदेश!

बिहार  विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती नतीजों में एनडीए को मिलती भारी बढ़त के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी पहली टिप्पणी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह जीत विकसित बिहार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल का राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक विस्तार : वर्दी में पुलिस कर्मियों को प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर किया तैनात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने अपनी नागरिक-हितैषी ‘वॉच एंड पेट्रोल’ पहल...
Translate »
error: Content is protected !!