अनाज मंडियों में कोरोना को लेकर किए सुरक्षा प्रबंध ढीले…. माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर में लिक्विड साबुन की जगह साबुन की टिकिया तो वहीं फुट आपरेटिड सिस्टम नही कर रहा काम

by
मंडियों में हैंड वाश सिस्टम मात्र शोपीस बन कर रह गया।
 माहिलपुर/गढ़शंकर – सरकार व जिला प्रशासन द्वारा मंडियो में फसल बेचने व मजदूरों की कोरोना नाम की घातक बीमारी से बचने के लिए किए गए सुरक्षा प्रबंधो की अवहेलना की जा रही है इसकी जीती जागती उदाहरण माहिलपुर, सैला खुर्द व गढ़शंकर मंडियों का मुआयना करने पर देखने को मिली। जिला डिप्टी कमिश्नर व जिला मंडी हाउस अधिकारी के दावों के विपरीत इन जगहों पर कोरोना से बचने के लिए जारी दिशा निर्देश का कोई पालन नहीं किया जा रहा है। कोविड19 को लेकर यहां प्रशासन यह दावा कर रहा है कि मंडियों में बगैर नल व साबुन को छुए हाथ धोने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तो जागरण संवाददाता ने जब माहिलपुर, सैला व गढ़शंकर मंडी का दौरा किया तो प्रशासन द्वारा किए सुरक्षा प्रबंधो के दावों के विपरीत नजर आए। माहिलपुर मंडी में हाथ धोने की जो टँकी लगाई गई है उसे कोई इस्तेमाल ही नही कर रहा क्योंकि यह टँकी मंडी में एक तरफ रखी गई हैं जबकि इसे मंडी में दाखिल होने वाले रास्ते पर लगाया जाना था। सैला मंडी में दाखिल होने वाले मुख्य रास्ते पर टँकी लगाई गई है वहां पर काम करने वालों ने बताया कि कोई भी किसान व लेबर इसका इस्तेमाल नही कर रहे। वही टँकी का फुट आपरेटिड सिस्टम काम नहीं कर रहा था और हाथ धोने के लिए नल को छूना पड़ रहा था टँकी के पास साबुन की टिकिया रखी गई है। गढ़शंकर मंडी में भी ऐसे ही स्तिथि देखने को मिली यहां हाथ सेनेटाइज करने के लिए रखी गई पानी की टँकी किसी को नजर नहीं आती क्योंकि यह एक साइड में रखी हुई है और सामने वाहन खड़े हो जाने के कारण इसे ढूढ़ना मुश्किल कार्य है यहां पर रखी टँकी का फुट आपरेटिड सिस्टम भी कम नही कर रहा और मंडी प्रशासन के दावों के विपरीत साबुन की टिकिया रखी गई है। इन मंडियों में कोई भी कर्मचारी आने वाले किसानों को कोरोना से बचने के लिए हाथ साफ करने के लिए जागुरक करता नजर नहीं आया। ऐसा ही हाल मंडी के भीतर गेहूं भराई कर रहे मजदूरों का था बिना मास्क के वह काम कर रहे है।
जल्द कराएंगे ठीक…सचिव सुरिद्रपाल शर्मा गढ़शंकर मंडी बोर्ड।
इस संबंध में गढ़शंकर मंडी बोर्ड सेक्रेटरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह जल्द इस सिस्टम को सही करवा देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन बाबा लक्ष्मण गिरि जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजुआना अतोवाल में मनाई जा रही

*वार्षिक भंडारा 27 फरवरी को महाशिवरात्रि पर आयोजित किया जाएगा। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  ब्रह्मलीन बाबा लछमन गिरी जी की 21वीं वार्षिक पुण्यतिथि 25 फरवरी को शिव मंदिर पेंजूआना में मनाई जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

मोहाली में अचानक शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग : कौन हैं ये कुख्यात गैंगस्टर,

मोहाली : पंजाब के मोहाली ज़िले में आज सुबह-सुबह उस वक़्त सनसनी फैल गई जब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फ़ोर्स (AGTF) का सामना बंबीहा गिरोह के कुख्यात बदमाशों से हो गया। खरड़ कस्बे...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।...
Translate »
error: Content is protected !!