अनुराग को सराहा विक्रमादित्य ने लेकिन कंगना पर साधा निशाना – हिमाचल को 293.36 करोड़ के पांच प्रोजेक्ट मिले

by

एएम नाथ। शिमला :  सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं  को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला  है। इनमें दो हमीरपुर, एक प्रोजेक्ट शिमला और एक-एक प्रोजेक्ट कांगड़ा और मंडी के लिए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केंद्र सरकार के माध्यम से एक बड़ा सहयोग मिला है।  बताया कि टिक्कर-जरोले-गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी की सड़क के लिए 54.87 करोड़ रुपए, जिला हमीरपुर में सुजानपुर टिहरा से संधोल के लिए 41.10 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, जिला हमीरपुर में नवगांव-बेरी सड़क के सुधारीकरण और नवीनीकरण के लिए 79.25 करोड़ मिले हैं। इसके अलावा जिला कांगड़ा में गज खड्ड पर पुल बनाने के लिए भी 86.34 करोड़ रूपए रुपए जारी किए गए हैं।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने ही इसका शिलान्यास किया था। जिला मंडी के बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज मार्ग के लिए 31.80 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस तरह केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को कुल 293.36 करोड़ रुपए की मदद मिली है। सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास ही उनका लक्ष्य है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कई बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (से मुलाकात की है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से पांच बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं।

सभी के योगदान से ही हिमाचल प्रदेश में विकास :   विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि वे यह नहीं कहना चाहते कि सारा काम उन्होंने ही किया है। इसमें सभी का योगदान है। अनुराग ठाकुर उनके बड़े भाई हैं। सभी के योगदान से ही हिमाचल प्रदेश में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं। सभी सांसदों को हिमाचल के लिए इसी तरह के प्रोजेक्ट्स लेना चाहिए। वहीं विक्रमादित्य सिंह ने मंडी की सांसद कंगना रनौत का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा है. विक्रमादित्य सिंह ने शिमला में कहा कि इमरजेंसी वाली एक्ट्रेस, जो माननीय सांसद भी हैं। उन्हें भी हिमाचल प्रदेश के लिए 8-10 प्रोजेक्ट लाने चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उनके घर जाकर जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

 होशियारपुर, 25 जनवरी:  डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल के निर्देशों पर आज जिले के समूह बी.डी.पी. ओज ने अपने ब्लॉक से जुड़े स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को उनके घर जाकर सम्मानित किया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की...
article-image
पंजाब

शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंका : बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम से किया धमाका; इलाके में मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में थाना मजीठा के तहत आते फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित बाजवा अस्पताल के नजदीक रात नौ बजे शराब के ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंका...
article-image
पंजाब

10,000 रिश्वत मांगने को आरोप में विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को किया ग्रिफ्तार

बठिंडा : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को माल हल्का जोधपुर पाखर, जिला बठिंडा में तैनात राजस्व पटवारी के सहायक-कम ड्राइवर सुखविन्दर सिंह को 10,000 रुपए रिश्वत मांगने पर गिरफ्तार किया है।  ब्यूरो के...
Translate »
error: Content is protected !!