अन्तरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न : विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता

by

चंबा, 4 अगस्त :
अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विधायक नीरज नैय्यर ने शोभा यात्रा की अगुवाई की । शोभा यात्रा अखंड चंडी पैलेस से आरम्भ हुई तथा लोअर जुलाहखड़ी के मंजरी गार्डन से रावी नदी में पारम्परिक तरीके से मिंजर विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई।
शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की पालकियां, सांस्कृतिक दल, पुलिस तथा होमगार्ड जवानों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया ।

इससे पूर्व वह ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए । इस दौरान नीरज नैय्यर को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर तथा महासचिव राजेश्वर सिंह ठाकुर ने शाल व टोपी पहनकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्म सिंह पठानिया, प्रवक्ता अमित भरमौरी, चुराह विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना, हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।
रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डमटाल में 10.49 ग्राम चिटटा के साथ महिला गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस की नशा माफिया के खिलाफ एक और सफलता एएम नाथ। नूरपुर :  पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ बडी कार्यवाही अमल में...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी में भीड़ जमा होने, अस्थाई दुकाने लगाने व लंगर पर प्रतिबंध, निजी भूमि पर अस्थाई टैंट लगाने पर भी रोक, भूमि मालिक की जिम्मेदारी होगी तय : डीसी

ऊना – हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाबा बड़भाग सिंह होली मेला 2021 के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एक पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ‘हिमकेयर योजना’ और ‘सहारा योजना’ को बंद नहीं कर रही – ‘हिमकेयर योजना’ के तहत निजी अस्पतालों में 199.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में बीते दो सालों में 31 जुलाई तक ‘हिमकेयर योजना’ के तहत निजी अस्पतालों में 199.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसके अलावा प्रदेश में 127.93 करोड़ रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP की रैली में विधायक डॉ. जनक राज का “फ़ोन चोरी” –  दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”

एएम नाथ। धर्मशाला :  भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से...
Translate »
error: Content is protected !!