अब महिलाओं ने संभाली मनीष तिवारी की चुनाव मुहिम : मनीष तिवारी की बेटी इनिका तिवारी ने किया वार्ड नंबर 29 में चुनाव प्रचार 

by
चंडीगढ़, 4 मई: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अब महिलाओं ने संभाल ली है और उनकी बेटी इनिका तिवारी द्वारा सेक्टर 56 स्थित वार्ड नंबर 29 में चुनाव प्रचार किया गया। इस बैठक का आयोजन पार्षद मुनव्वर अंसारी द्वारा किया गया था।
इस दौरान इनिका तिवारी ने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छे दिनों के वायदे करके सत्ता में आई भाजपा ने सिर्फ बुरे दिन ही लोगों को दिए हैं। बीते 10 सालों में भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित है। खास तौर पर बढ़ती महंगाई ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ कर रखा हुआ है। कांग्रेस के शासनकाल में जो गैस का सिलेंडर 450 रूपए में मिला करता था, वह आज 1200 रुपए में मिल रहा है। आटा, दाल, चीनी सहित हर चीज के रेट कई गुना बढ़ चुके हैं।
पार्षद मनावर अंसारी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजा मोहाली ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रताड़ित लोग बदलाव चाहते हैं और इंडिया गठबंधन से उनको बहुत सारी उम्मीदें हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, परमिंदर कौर, दलजीत सिंह, शाम दत्त शर्मा, मीना देवी, आशा देवी, बबली देवी, गीता देवी, बुधिया देवी, परवीन बानो, किरण देवी, रेखा देवी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट :एफसी दिल्ली ने राजस्थान यूनाइटेड एफसी के साथ ड्रॉ खेला और पेनल्टी किक में 4-0 से हराया, रॉड ग्लास एफ.सी. महली और जिंक फुटबॉल अकादमी ने 1-1 से ड्रॉ,

माहिलपुर – खालसा कॉलेज माहिलपुर में प्रिं हरभजन सिंह स्प्रिंटिंग क्लब माहिलपुर द्वारा कराए जा रहे 60वीं अखिल भारतीय चैंपियनशिप प्रिं हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष कलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी को श्री आनंदपुर साहिब की जगह चंडीगढ़ से टिकट  : विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में विक्रमादित्य सिंह को मंडी से टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में ड्रग मनी का इस्तेमाल – 5600 करोड़ रुपए के ड्रग रैकेट खुलासे के बाद बढ़ी कांग्रेस की टेंशन

दिल्ली :  दिल्ली में 5600 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद होने के बाद हंगामा मचा है। मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। ड्रग रैकेट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और कई...
article-image
पंजाब

प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में बैठक

गढ़शंकर, 22 सितंबर: प्रवासी मज़दूरों की समस्याओं को लेकर गढ़शंकर में भाई तिलकू जी की स्मृति में बने गुरु घर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रसिद्ध समाजसेवी, धार्मिक हस्तियाँ और बुद्धिजीवियों...
Translate »
error: Content is protected !!