अभिजीत दीपके को ₹50 हजार के मुचलके पर मिली जमानत… 8 दिन में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

by

प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस ने लिया था हिरासत में, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई कार्रवाई

नई दिल्ली। तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके को शनिवार को राहत मिल गई। पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां ₹50 हजार के पीस बॉन्ड पर उन्हें सशर्त रिहा कर दिया गया। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें उस समय हिरासत में लिया था, जब वह प्रस्तावित तिरंगा मार्च में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। शनिवार सुबह पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

अभिजीत दीपके के खिलाफ आठ दिनों के भीतर यह दूसरी पुलिस कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया था। उस मामले में अगले दिन ₹50 हजार के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।

तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके शुक्रवार को प्रस्तावित तिरंगा मार्च के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अभिजीत ने पुलिस से सवाल किया कि जब वह तत्काल कनॉट प्लेस नहीं जा रहे हैं, तो उन्हें रोका क्यों जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है, जिसके चलते पुलिस उन्हें रोक रही है।

पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कार्रवाई किए जाने की बात कही। बताया गया है कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत नोटिस भी दिया था। इसके बावजूद वह सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े हुए थे।

10 अक्टूबर को भी विमान से लिया था हिरासत में

इससे पहले 10 अक्टूबर को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया था। उस दौरान पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया था। अगले दिन अदालत ने तीनों को ₹50-₹50 हजार के मुचलके पर रिहा कर दिया था।

रिहाई के दौरान तीनों ने एक वर्ष तक शांति भंग नहीं करने से संबंधित बॉन्ड पर हस्ताक्षर किए थे। अब आठ दिनों के भीतर अभिजीत दीपके के खिलाफ दूसरी कार्रवाई और उसके बाद मिली रिहाई ने इस मामले को फिर चर्चा में ला दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश वासियों के अंतरात्मा का गीत और हर क्रांतिकारी का जय घोष था वंदेमातरम् : जयराम ठाकुर

देश की विरासत को संजोने और जन-जन तक पहुंचाने का मिशन प्रधानमंत्री ने बनाया आजादी की लड़ाई को आवाज देने वाले वंदे मातरम का विरोध करना सबसे बड़ा अपराध एएम नाथ। शिमला :  देश...
article-image
पंजाब

सिट ने ड्रग तस्करी केस में बिक्रम मजीठिया के करीबियों को भेजा नोटिस : 2 फरवरी को सिट के सामने पीए समेत यह करीबी होंगे पेश

चंडीगढ़  : शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी चार लोगों को आज करोड़ों रुपये की नशा तस्करी से जुड़े मामले के पंजाब पुलिस द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम द्वारा पूछताछ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और भारतनेट के प्रचार पर जोर : सुरेश कश्यप

एयरपोर्ट विस्तार, यात्री सुविधाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश ₹259 में FTTH कनेक्शन का लाभ हर गांव तक पहुंचे, शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का सुझाव एएम...
Translate »
error: Content is protected !!