अभिजीत दीपके ने कहा था….इस्तीफा दो और विजेता दहिया ने कर दिया था इनकार..दोनों में क्या बात जानिए

by

नई दिल्ली :  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को इस बीच अपनी कुर्सी से भी बहुत मोह हो चुका था।

शायद यही वजह है कि जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दहिया से इस्तीफा मांगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। दहिया ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, यदि दीपके चाहें तो खुद निकाल दें। इसके बाद यही हुआ।

20 जुलाई को संसद मार्च के बीच विजेता दहिया के बर्गर खाने को लेकर हुए विवाद के बाद सीजेपी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया और बकौल दहिया उन्हें आंदोलन में नहीं आने को कहा गया है। दहिया ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि निकाले जाने से पहले उनकी अभिजीत दीपके से फोन पर बातचीत हुई थी। दीपके ने उन्हें आंदोलन में आने से रोका और कहा कि अब उनकी जरूरत नहीं है। साथ ही इस्तीफा भी देने को कहा।

दहिया ने कहा, ‘अभिजीत का एकदम से कॉल आया तो मुझे लगा कि वह भी कह रहा होगा कि विजेता भाई आप ठीक तो हो? इस टाइप की वीडियो देखी कि कोई तुम्हें धक्का दे रहा है। अभिजीत ने अचानक से कहा कि विजेता मत आओ, अब आपकी जरूरत नहीं है। एकदम से यह मेरे लिए चौंकाने वाला था कि यह क्या है। खैर कोई बात नहीं। मैंने कहा भी कि अभिजीत यह तो हमें दिख ही रहा है कि ना अंधभक्त ये सब कर रहे हैं, आंदोलन को बदनाम करने के लिए एक महीने से ऐसा कर रहे हैं। तुम्हारी भी वीडियो कचोरी खाते हुए चलाते हैं, लेकिन मैंने तो तुम्हारा इतना बचाव किया। हर प्रोपेगेंडा का जवाब दिया है। अब हम उनके सामने घुटने क्यों टेक रहे हैं?’

इस्तीफा तो नहीं दूंगा, भले ही निकाल दो: दहिया

दहिया ने कहा कि दीपके ने उनके इस्तीफे आंदोलन के हित में बताकर पद छोड़ने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। दहिया ने कहा, ‘अभिजीत को लगा कि नहीं विजेता आंदोलन के लिए सही है कि आप इस्तीफा दे तो। तो मैंने कहा कि देखो इस्तीफा तो मैं नहीं दूंगा, ऐसा करो कि तुम ही मुझे निकाल दो, फिर उन्होंने ऐसा ही किया।’ सीजेपी ने संसद मार्च के दौरान दहिया के बर्गर वाले वीडियो का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना की और प्रवक्ता पद से हटाने की घोषणा की।

क्या है बर्गर वाला विवाद

दरअसल, सीजेपी की अपील पर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हजारों लोग जुटे थे। यहां से संसद तक मार्च करने की घोषणा की गई थी। सुबह तक वहां दिखे दहिया बाद में अचानक गायब हो गए। बाद में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक बर्गर आउटलेट में दिखे। यहां और एक मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों ने दहिया को घेरा और उनसे सवाल किया कि जब छात्र लाठी खा रहे हैं तो वह यहां क्या कर रहे हैं। दहिया ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें भूख लगी थी और वह नहाने के लिए घर जा रहे थे।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब की राजनीती में हो सकता बड़ा उलटफेर – बातचीत चल रही, दो तीन दिन में साफ़ हो जाएगी स्थिति : अकाली भाजपा गंठबंधन को लेकर बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

अजायब सिंह बोपाराय  नई दिल्लीः  इस बार आम चुनाव में  भाजपा को उत्तर प्रदेश में 2014 से अधिक सीट मिलेंगी और जनता सभी वंशवादी दलों को सबक सिखाएगी। यह दावा करते हुए केंद्रीय गृह...
article-image
Uncategorized , पंजाब

सांसद सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर घर में ही किया नजरबंद : खैहरा ने कहा पंजाब में माहौल पाकिस्तान जैसा

  चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में वहीं के सांसद और खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत सिंह मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एमपी सिमनरजीत सिंह मान पुलिस हिरासत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मत्स्य आखेट से हटा प्रतिबन्ध, मछुआरों का रोजगार शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर 16 अगस्त : हिमाचल प्रदेश के जलाश्यों एवं सामान्य नदी नालों व इनकी सहायक नदियों में 20 हजार से अधिक मछुआरे मछली पकड़ कर अपनी रोजी रोटी कमाने में लगे हैं।...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार से जवाब तलब : पंजाब के एडवोकेट जनरल को 10 जुलाई को कोर्ट में पेश होने का भी आदेश

चंडीगढ़ :   पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने लाडोवाल सहित चार टोल बंद करने के खिलाफ एनएचएआई की अर्जी पर सरकार से जवाब तलब कर पंजाब के एडवोकेट जनरल को अगली सुनवाई 10 जुलाई...
Translate »
error: Content is protected !!