अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध ज़िला मजिस्ट्रेट ने किए सुनिश्चित

by

अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के पुख्ता इंतज़ामसभी विभागों को जारी हुए निर्देश

–       कानून व्यवस्थास्वास्थ्य और यातायात प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार

होशियारपुर, 3 जुलाई: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। यह यात्रा 28 अगस्त 2026 तक चलेगी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु होशियारपुर जिला से होकर श्री अमरनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जिले में छह स्थानों पर लंगर लगाए गए हैं, जिनमें गढ़शंकर स्थित एफसीआई गोदाम के निकट, टांडा के फोकल प्वाइंट एवं विशाल धर्म कांटा परिसर, दसूहा के पांडव मंदिर स्थित शिवजी मूर्ति स्थल, बस स्टैंड हरसा मानसर (मुकेरियां) तथा मुकेरियां के दुर्गा माता मंदिर के निकट लंगर स्थल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने एस.एस.पी को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग पर रोक लगाने तथा लंगर स्थलों और श्रद्धालुओं के ठहराव स्थलों पर नियमित सुरक्षा जांच और संयुक्त गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्तों को भी पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

सभी उप मंडल मजिस्ट्रेटों को अपनी-अपनी सब-डिवीजनों में यात्रा का ओवरआल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंगर स्थलों का निरीक्षण करने, आवश्यकतानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने तथा प्रत्येक लंगर स्थल पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। हेल्प डेस्क में पुलिस, स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य विभाग, फायर विभाग तथा लंगर कमेटियों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी स्थान पर लंगर लगाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

सिविल सर्जन को यात्रा मार्ग और लंगर स्थलों पर 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने, एंबुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष ट्रॉमा सेंटर तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी को यात्री वाहनों की विशेष जांच करने तथा बस चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा गया है। वहीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को लंगर स्थलों पर बड़ी मात्रा में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आग जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

नगर निगम और नगर परिषद अधिकारियों को लंगर स्थलों पर स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, पर्याप्त डस्टबिन और स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्लास्टिक एवं डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग पर रोक लगाते हुए पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है।

जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने कहा कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रहा है, ताकि श्री अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंगा का व्यापक विकास चल रहा है- प्रमुख सचिव हुसन लाल

बंगा :31 दिसंबर :मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल ने आज बंगा का व्यापक विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। डॉ बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स क्लब भरोमाजरा द्वारा...
article-image
पंजाब

विभिन्न दलों के समर्थक आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, हरमिंदर सिंह संधू की अगुवाई में

गांव खानपुर के डेढ़ दर्जन लोगों ने थामा आप का हाथ  चब्बेवाल – आप सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में लोगों के लिए किए गए जनहितकारी कार्यो व बढ़ती महंगाई...
article-image
पंजाब

Urgent need to protect and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /June 08 : International historian and researcher Dr. Gurinder Pal Singh Josan has emphasized the urgent need to preserve and systematically document sites associated with Guru Nanak Dev Ji’s travels (udasis), noting...
article-image
पंजाब

SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की तैयारी : NIA और IB की टीम ने पन्नू खिलाफ सबूतों के डोजियर तैयार

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा SFJ चीफ़ गुरपतवंत सिंह पन्नू पर शिकंजा कसने की जा तैयारी रही है। गत दिनों दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!