अमृतपाल पंजाब में आया तो राज्य और देश दोनों के लिए खतरा : हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए किए सवाल खड़े

by

चंडीगढ़  खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पंजाब आने पर राज्य व राष्ट्र दोनों को खतरा बताते हुए पंजाब सरकार ने उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। पंजाब सरकार की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सवाल खड़े किए हैं और सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी।

अदालत ने स्पष्ट संकेत दिए कि केवल प्रशासनिक या सुरक्षा कारणों के आधार पर किसी आरोपी को दूसरे राज्य की जेल में रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती इसके लिए ठोस कानूनी प्रावधान दिखाना अनिवार्य होगा।सुनवाई के दौरान सबसे पहले अदालत ने राज्य सरकार से यह पूछा कि जब संबंधित एफआईआर में जांच पूरी हो चुकी थी और आरोपी पहले से हिरासत में था तो उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। पंजाब सरकार ने दलील दी कि अमृतपाल को पंजाब लाने से कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में संकेत हैं कि आरोपी अलगाववादी नैरेटिव को बढ़ावा दे रहा है जिससे राज्य व राष्ट्र की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही रखना आवश्यक है और मुकदमे की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जा सकती है। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों पर संतोष नहीं जताया और पूछा कि एक से दूसरे राज्य में कैदी को रखने के लिए स्पष्ट प्रावधान क्या है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे फैसलों के कारणों को रिकॉर्ड पर लाना होगा और केवल प्रशासनिक सुविधा के आधार पर आदेश पारित नहीं किए जा सकते।

असम सरकार की ओर से दी गई सहमति का पत्र भी रिकॉर्ड पर पेश किया गया लेकिन अदालत ने इस पर भी स्पष्टता मांगी कि क्या सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे...
article-image
पंजाब

पिस्टल दिखाकर लूटे थे छह लाख रुपये : रिटायर्ड डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

जालंधर :  खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में सोमवार दोपहर 2:35 बजे दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात पुलिस ने ट्रेस कर ली है। ब्लैक रंग की एक्टिवा पर आए...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए लोगों को किया जा रहा है जागरूक:प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा

सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के बारे में लोगों को की जा रही है जानकारी प्रदान गढ़शंकर –  शिक्षा विभाग पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार  की निगरानी में सरकारी स्कूलों में चल रही दाखिला...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) दिनांक: 10.05.2026 ➢ असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान। ➢ वाहन चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता। ➢ बरामदगी: एक एक्टिवा नंबर CH01 BN 1109 माननीय कंवरदीप कौर,...
Translate »
error: Content is protected !!