अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या पंजाब के भयंकर हालातों का संकेत : खन्ना

by

जहाँ पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा : खन्ना
होशियारपुर 18 सितम्बर : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी की इस प्रकार हत्या किया जाना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना है। खन्ना ने कहा कि जिस प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी। खन्ना ने इस घटना के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा की आप के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों में कानून का भय कम हुआ है और आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी हरजीत सिंह की हत्या की घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकाल दिया है जिसके परिणामस्वरूप पंजाब में गुंडा राज स्थापित हो चूका है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दसवीं के नतीजों में सरकारी स्कूल गुरुबिषनपुरी भवानीपुर की छात्रा महक ठाकुर ने 602 अंक लेकर स्कूल व बीत इलाके में पहला स्थान प्राप्त किया

गढ़शंकर। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के नतीजे में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुबिषनपुरी भवानीपुर की छात्रा महक ठाकुर ने 602 अंक लेकर स्कुल में और बीत इलाके में पहला स्थान प्राप्त...
article-image
पंजाब

बदले चरणजीत चन्नी के सुर : दिल्ली में तीन घंटे की बैठक के बाद…कहा राहुल गांधी ही हमारे लीडर, पार्टी से ऊपर कुछ नहीं

चंडीगढ़।  पंजाब कांग्रेस में चल रहे  घमासान के बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आह  को तेवर बदल गए हैं। हाईकमान के फैसले के खिलाफ आवाज उठा रहे चरणजीत सिंह चन्नी...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट नेे नाइट व साप्ताहिक कफ्र्यू के अलावा लगाई गई पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाने के दिए आदेश

जिले में पाबंदियों के दौरान सभी गैर जरुरी यातायात व गतिविधियां रहेंगी बंद निर्धारित की गई जरुरी सेवाओं को कफ्र्यू के दौरान रहेगी छूट सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल एकत्रीकरण पर पाबंदी,...
Translate »
error: Content is protected !!