अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के युवकों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने किया परिजनों से दुख का प्रकटावा

by

मुकेरियां, 30 जून:एन.आर.आई व प्रबंधकीय सुधार मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल अमेरिका में अलग-अलग हादसों में मारे गए मुकेरियां के दो युवकों के घर परिजनों के साथ दुःख का प्रकटावा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है। इस मौके पर विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी, एस.डी.एम मुकेरियां कनु थिंद, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर ने भी शोकाकुल परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की।
कैबिनेट मंत्री सबसे पहले उप मंडल मुकेरियां के गांव मुरादपुर अवाणा पहुंचे, जहां का 24 वर्षीय मंदीप सिंह अमेरिका के नवेदा शहर में 20 जून को हुई एक सडक़ दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया था और पिछले दिनों उसकी अमेरिका के ही अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसके बाद वे मुकेरियां के गांव अल्लो भट्टी पहुंचे, जहां के 27 वर्षीय परवीन कुमार की अमेरिका के कैलिफोर्निया की विक्टर वैली में आज एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने दुःखी परिवारों और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी प्रकट करते हुए परमात्मा के आगे अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करे और दुखी परिवार को यह कभी भी न पूरी होने वाली कमी सहन करने का हौंसला प्रदान करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक साथ बिताई रात…सुबह होटल के कमरे में मिली टैटू आर्टिस्ट की लाश, बिखरा था खून, युवती हो गई गायब

बठिंडा : होटल के कमरे में एक युवक और युवती रुके थे। दोनों ने होटल बुक किया था। अगली सुबह युवक की लाश होटल के कमरे में मिली। कमरे में खून के निशान भी...
article-image
पंजाब

डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर की अगुआई में रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर। डॉ. बीआर अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर व रविदास सभाओं ने अमृतसर में बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बुत को नुक्सान करने को लेकर रोष प्रकट करते हुए बंगा चौंक में प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत, कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 10 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने तीन दिसंबर को हादसे में घायल व्यक्ति की मौत के बाद मिर्तक के बेटे के बयानों पर कार्रवाई करते हुए कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज...
article-image
पंजाब , समाचार

नूरपुर जट्टां में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा अज्ञात शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त : गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वायरल वीडियो में जिम्मेवारी ली … बसपा ने 72  घंटे में आरोपियों को ग्रिफ्तार करने के अल्टीमेटम दिया

गढ़शंकर, 31 मार्च :  गढ़शंकर उपमंडल के गांव नूरपुर जट्टां में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन...
Translate »
error: Content is protected !!