अमेरिका से डिपोर्ट होते ही एसटीएफ ने किया लॉरेंस बिश्नाेई गैंग का मुख्य गुर्गा लखविंद्र सिंह लक्खा गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लखविंदर सिंह उर्फ लाखा को गिरफ्तार कर लिया है। लाखा को अमेरिका से डिपोर्ट किए जाने के बाद भारत लाया गया।

लाखा हरियाणा के कैथल जिले के टिट्राम गांव का रहने वाला है और वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अन्मोल बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, लाखा पर हरियाणा में ही 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें फिरौती, हत्या के प्रयास और गैरकानूनी हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसके खिलाफ पंजाब और राजस्थान में भी इसी तरह के मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

कारोबारियों को देता था धमकियां
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, लाखा ने हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई कारोबारियों से फिरौती वसूलने का नेटवर्क तैयार किया था। उसका नाम 2023 में अंबाला में दर्ज एक गंभीर मामले में भी सामने आया था, जिसमें वह फिरौती, हत्या के प्रयास और हथियारों के अवैध इस्तेमाल का आरोपी है। इस मामले में उसके सात सहयोगी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाखा को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां हम उसकी पुलिस रिमांड की मांग करेंगे ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके। फिलहाल STF की अंबाला यूनिट इस पूरे मामले की जांच का नेतृत्व कर रही है।

3 साल पहले गया था अमेरिका
जानकारी के अनुसार, लाखा 2020-21 के दौरान भारत में सक्रिय था और स्थानीय गिरोहों के साथ काम करता था। इसके बाद वह पहले जर्मनी गया, जहां उसने एक जनरल स्टोर में काम किया। 2022 में वह अमेरिका चला गया, जहां उसने अनमोल बिश्नोई के साथ मिलकर हरियाणा और पंजाब के व्यापारियों से ऑनलाइन फिरौती मांगने का नेटवर्क संभाला। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि लाखा ने देश छोड़ा था और विदेश से सोशल मीडिया तथा इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स के जरिए धमकियां देता था। दिसंबर 2023 में STF ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था, जबकि दिसंबर 2024 में CBI और इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। करीब एक साल तक चली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सघन कार्रवाई के बाद लाखा को अमेरिका में हिरासत में लिया गया और शनिवार को भारत वापस भेजा गया।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप : डीएसपी की भी बढ़ गई मुश्किलें

जालंधर। इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और दूसरी महिला से वीडियोकॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में अब फिल्लौर के डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की मुश्किलें बढ़ गई...
article-image
पंजाब

26 को संयुक्त किसान मोर्चा गढ़शंकर में निकालेगा मोटरसाइकिल मार्च

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा आज जियो कार्यालय समक्ष मा. बलवंत राम की अध्यक्षता में धरना दिया। आज के धरने को शिंगारा राम भज्जल, अच्छर सिंह बिल्ड़ों व अन्य नेताओं ने संबोधित करते...
article-image
पंजाब

वित्त मंत्री की कोठी का घेराव : मुलाजिमों तथा पैंशनर्स ने घेराव कर की जोरदार नारेबाजी

प्रशासन की तरफ से वित्त मंत्री से बैठक करवाने को लेकर दिया गया लिखित पत्र संगरूर : पंजाब यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के आह्वान पर पंजाब के सैकड़ों की संख्या में मुलाजिम...
Translate »
error: Content is protected !!