अरविंद केजरीवाल के सामने सीएम भगवंत मान ने कहा-धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे

by
जालंधर :  पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को जालंधर पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि जो गांव नशा मुक्त बन जाता है, वहां पर बोर्ड लगेगा।
उस पंचायत को सरकार से ग्रांट स्टेडियम सब कुछ मिलेगा। मान ने कहा कि रोजाना 200 पंचायत नशे के खिलाफ प्रस्ताव पास कर रही हैं।
रोजाना पंजाब पुलिस बुलडोजर लेकर जा रही है। मान ने कहा कि ऐसे लोगों के घर उजड़ने चाहिए जिन्होंने कई घरों के दीए बुझा दिए। उन्होंने कहा कि हम तस्करों पर फर्जी केस नहीं डाल रहे हैं, हम परमिशन लेकर उनके घर गिरा रहे हैं। मान ने कहा कि स्वर्ग नरक यहीं पर है, यहीं पर भुगतना होगा।
मान ने अप्रत्यक्ष तौर पर मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नशा तस्करी का कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह भतीजा हो या साला। बड़े बड़े महल जल्द ही गिरते दिखेंगे।
धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे
हरियाणा के साथ चल रहे पानी विवाद पर मान ने कहा कि पानी के लिए पंजाब में कत्ल हो जाते हैं। धक्के से पानी कैसे ले जाएंगे। पहले वाले जमाने चले गए। पहले वाले सोने के नल का पानी पीते थे उनको क्या पता? मान ने कहा कि बैंगलोर से पाइप मंगवा रहे हैं। तीस साल पाइप में छेद नहीं होगा। पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। मान ने कहा कि हमसे चावल, सरसों और मक्की मांग रहे हैं और पानी भी ले रहे हैं। क्या हम गमले में फसलें बीजेंगे?
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरपंच जुझार सिंह व कमलजीत कौर ‘आप’ में शामिल

गढ़शंकर :2 अक्तूबर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर को उस समय और मजबूती मिली जब कुक्कड़ां के सरपंच जुझार सिंह तथा महिला नेता कमलजीत कौर कुक्कड़ां ने आम आदमी पार्टी में घर वापसी की और...
article-image
पंजाब

ट्रेनिंग स्कूल नंगल (एमपीएचडब्ल्यू)की शिक्षार्थियों और बीबीएमबी अस्पताल की महिला स्टाफ ने मिलकर मनाया महिला दिवस

नंगल: एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल नंगल की शिक्षार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमे बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डॉ शालिनी चौधरी ने इसके  बारे में जानकारी देते हुए बताया की एमपीएचडब्ल्यू...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, सेना मेडल ने : जीओसी-इन-सीआर ट्रैक का पदभार संभाला

शिमला 02 जुलाई – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने 01 जुलाई 2024 को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के 25वें जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला। जनरल देवेंद्र शर्मा मेयोकॉलेज, अजमेर, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यू.ऐस. से डिपोर्ट पंजाबियों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर पर करवा ई और इनके पुनर्वास का प्रबंध करे पंजाब सरकार : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने कहा, हमेशा कानूनी विधि से और सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से जाएं विदेश होशियारपुर 7 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यू.ऐस....
Translate »
error: Content is protected !!