अरविंद केजरीवाल ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ की सहायता राशि देने का किया ऐलान : मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में दिल्ली सरकार हिमाचल के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है

by

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल सरकार ने हिमाचल प्रदेश की तरफ मदद के हाथ आगे बढ़ाए है। केजरीवाल सरकार ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और बाढ़ से भारी तबाही हुई थी। इस तबाही से उबारने के लिए केजरीवाल सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश राहत कोष में 10 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जिसकी मंजूरी केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार 22 सितंबर को दे दी है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्र में लिखा था कि हाल के मानसून के दौरान लगातार बारिश से राज्य में जान-माल का बहुत नुकसान हुआ, जो राज्य के इतिहास में अभूतपूर्व है। इस आपदा से सड़कों, पेयजल और सिंचाई योजनाओं सहित बुनियादी ढांचे को बहुत नुकसान हुआ है। जिसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने यह फैसला लिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में दिल्ली सरकार हिमाचल के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
हिमाचल प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है और सड़कों, पानी की आपूर्ति, बिजली की बहाली और आपदा के कारण बेघर हुए लोगों को आश्रय प्रदान करने जैसे कई राहत उपाय पहले ही किए जा चुके हैं। भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त हो गए।
ऐसी स्थिति से निपटने और राज्य में आजीविका पुनर्जीवित करने के लिए हिमाचल सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 खोला है जहां समर्थक योगदान दे सकते है। इस बाबत तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने वित्त मंत्री आतिशी को निर्देश दिए कि आपदा के इस समय में हिमाचल की मदद की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राधा कृष्णा मोहल्ला कमेटी का दविंदर राणा को चेयरमैन और राजन अरोड़ा को का अध्यक्ष सर्बसमिति से चुना  

सैला खुर्द।  राजन अरोड़ा : राधा कृष्ण मोहल्ले, सैला खुर्द की समस्याओं के समाधान के लिए राधा कृष्ण मंदिर में मोहल्ला वासियों की विशेष बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एकत्र हुए और...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी व मौजूदा विधायक रोड़ी की मीटिगों में पहुंचे आठ आठ पार्षद, नगर कौंसिल गढ़शंकर का कैप्टन कौन बनेगा अभी तक असंमजस की स्थिति

नगर कौसिल गढ़शंकर मेें 13 पार्षद के मत तो एक विधायक का है, चुनाव के लिए पड़ेगे 14 मत गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए वीरवार को चुनाव होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS अधिकारी हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत : पहली पोस्टिंग में ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा

कर्नाटक के हासन जिले में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह अधिकारी हर्षवर्धन (26) थे जो 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और हाल ही...
article-image
पंजाब

आतंकी अर्श डल्ला को कनाडा में मिली जमानत, भारत में हैं 70 FIR दर्ज

कनाडा की अदालत ने खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला को जमानत दे दी है. पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए अर्श डल्ला को 30 हजार डॉलर के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. डल्ला कभी लॉरेंस...
Translate »
error: Content is protected !!