अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9 वी वार्षिक बरसी को समर्पित समागम हर्षोलाश से सम्पन्न :कंवर गरेवाल, हमसर हियात अबर हयात निजामी, ज्योति नूरा, सरदार अली, अरमान ढिल्लो, आर योगी, शाम राजा,मनी खान, शौकत अली दीवाना नेसमागम पहुँच कर किया फकीर बापू गंगा दास का गुणगान

by
गढ़शंकर, 30 जुलाई  : डेरा बापू गंगा दास जी माहिलपुर में बापू गंगा दास जी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से अलमस्त फकीर बापू गंगा दास जी की 9वी वार्षिक बरसी को समर्पित समागम मुख्य सेवादार मनदीप बैंस के नेतृत्व में मनाया गया। 21 जुलाई को आरंभ हुए समागम के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई और उसके बाद 22 जुलाई से 28 जुलाई तक श्रीमद भागवत कथा का उच्चारण विख्यात कथावाचक रविनंदन शास्त्री जी द्वारा किया गया था। 29 जुलाई को समागम का आगाज प्रात 7 बजे हवन के उपरांत हुआ जिस में  प्रात 10 बजे श्री रामायण पाठ के भोग डाले गए 12 बजे बाबा बलराम सिंह जी भवानी पुर वालों की ओर से कीर्तन किया गया और बाद में प्रमुख कलाकारो की ओर से बापू जी की महिमा का गुणगान किया गया। जिन में कंवर गरेवाल, हमसर हियात अबर हयात निजामी, ज्योति नूरा, सरदार अली, अरमान ढिल्लो, आर योगी, शाम राजा,मनी खान, शौकत अली दीवाना आदि शामिल थे। समागम मैं विभिन्न कलाकारों की ओर से अपने अपने चर्चित गीतों से बापू जी के श्री चरणों में हाजरी लगवाई और कलाकारों की ओर से समागम में उपैस्थित श्रद्धालुओं को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर समागम में विशेष तौर पहुंचे विभिन डेरो और संपर्दाओं के संत महापुरषों की ओर से मुख्य सेवादार मनदीप बैंस को पगड़ी बंधवाई गई। समागम में विशेष रूप से पहुंचे भाजपा नेता निमिषा मेहता, मोहन लाल बंगा ने भी बापू गंगा दास जी को याद करते हुए कहा कि हमें उनके दरसाये मार्ग पर चलकर लोगों का भला करना चाहिए। इस समागम का मंच संचालन एंकर विकी चोपड़ा और मैडम आशु चोपड़ा की ओर से बखूबी निभाया गया और संगतों को भंडारा निरंतर वितरण किया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार काला, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह बैंस,विक्की अग्निहोत्री, जोगिंदर पाल पिंकी, रवि खरौदी, गोपी बसरा, बिल्ला माहिलपुर, मोंटी तिवारी, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, अनुराग हांडा, अमरजीत कुमार भी उपस्थित रहे। कैप्शन… विख्यात कलाकार कनवर ग्रेवाल श्रद्धालुओं को अपने फन से कायल करते हुए व भाजपा7निमिषा मेहता को सन्मानित करते हुए मुख्य सेवादार मनदीप बैंस व अन्य।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित : पीएम किसान के लाभार्थियों जिनके पास केसीसी कार्ड नहीं है उन्हें केसीसी कार्ड प्रदान किया जाएगा

ऊना, 13 अक्तूबर – ऊना व हरोली ब्लॉक में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक आयोजित अग्रणी जिला बैंक अधिकारी गुरचरण भट्टी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। अग्रणी जिला बैंक अधिकारी ने बताया...
पंजाब , हरियाणा

हरियाणा पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा नाके पर पंजाब लाई जा रही 41 बोरियां भुक्की बरामद, कैंटर और ड्राइवर हिरासत में।

समालखा (हरियाणा)  : मध्य प्रदेश से सस्ते भाव में खरीदकर पंजाब लाई जा रही 41 बोरियां चूरा पोस्त (भुक्की) की बड़ी खेप, जिसका वजन 10 क्विंटल 33 किलो 170 ग्राम बताया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

पंजाब लैंड पूलिंग नीति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, पर्यावरण अध्ययन की आवश्यकता

चंडीगढ़- पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग नीति पर अस्थायी रोक लगा दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि जब तक पर्यावरण मूल्यांकन अध्ययन पूरा नहीं होता, तब...
article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग पंजाब स्ट्रोक के मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगा: डॉ. स्वाति

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने स्ट्रोक के पायलट प्रोजेक्ट के तहत होशियारपुर जिले का सीएमसी लुधियाना के साथ टाई अप किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल...
Translate »
error: Content is protected !!