अवैध खनन : गढ़शंकर इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर कंडी संघर्ष कमेटी ने डीएफओ को दिया मांगपत्र।

by

गढ़शंकर, 18 जुलाई : मंगलवार को कंडी संघर्ष कमेटी के नेताओं ने चौधरी अच्छर सिंह बिलड़ो व कामरेड दरशन सिंह मट्टू की अगुवाई में इलाके में हो रही अवैध खनन को लेकर जिला जंगलात अधिकारी नवाशहर को मांगपत्र सौंपते हुए मांग की है कि अवैध खनन माफिया पर रोक लगाई जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर खनन माफिया पर कार्यवाही नही की गई तो संघर्ष किया जाएगा। अच्छर सिंह व कामरेड दरशन सिंह मट्टू ने कहा कि इलाके में हो रही अवैध खनन में टिप्पर व ट्राले जैसी बड़ी ट्रैक्टर ट्रालीया बनाकर अवैध खनन शरेआम की जा रही है इन्हें बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर अवैध खनन पर नकेल नही कसी गई तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे। डीएफओ नवाशहर हरभजन सिंह ने कमेटी सदस्यों को आश्वासन दिया कि अवैध खनन माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर दिलबाग महदूद, प्रेम सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, गरीब दास बीटन, हरनेक सिंह बंगा, चौधरी कृष्ण चंद, बलविंदर सिंह, जुझार सिंह, बीबी सुभाष मट्टू, सुरिंदर कौर चुंबर, दलजीत कौर, रशपाल कौर, विशाली बंगा, महिंदर कौर, सुखविंदर सिंह, दिलबाग सिंह मट्टू, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सतविंदर सिंह, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह, रत्न सिंह, दौलत राम व शांति देवी भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि गढ़शंकर इलाके में अवैध खनन माफिया युद्धस्तर पर खनन कर रहा है। इस मुद्दे को भाजपा नेता निमिषा मेहता काफी समय से जोर शोर से उठा रही है और वह इस अवैध खनन के लिए स्थानीय विधायक को जिम्मेदार ठहरा रही है। इलाके में युद्धस्तर पर अवैध खनन के की मामले सामने आए हैं पर संबंधित विभाग के अधिकारी माफिया पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के दौरे के दौरान किया एलान – अगर विधायक निधि जारी नहीं हुई तो विधायक प्राथमिकता बैठक का बहिष्‍कार करेंगे भाजपा विधायक : जयराम ठाकुर

अफसरों को चेताया, सुक्‍खू सरकार का भविष्य नहीं है, इसके साथ अपना भविष्य न जोड़ें जागरूक मतदाता झूठ बोलने वाले नेताओं गारंटी ख़त्म करने में अहम भूमिका निभायेंगे एएम नस्थ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरी सुरक्षा क्यों हटाई गई….हरभजन सिंह ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में डाली याचिका

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की सुरक्षा हटाने का मामला पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट तक पहुँच गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, हाई कोर्ट ने...
article-image
पंजाब

बंदी सिंहों पर केंद्र सरकार की ही अधिसूचना के विपरीत है अमित शाह का बयान : एडवोकेट धामी

अमृतसर: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बंदी सिंहों को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि तीन दशकों...
article-image
पंजाब

वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च को/राज पाल रावल सीजेएम

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा निर्देशों पर जिला स्तरीय और सब डिवीजन स्तरीय वर्ष 2025 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 मार्च 2025...
Translate »
error: Content is protected !!