अश्लील वीडियो सरकारी स्कूल के टीचर ने नाबालिग छात्रा को जबरन दिखाया : टीचर के खिलाफ केस दर्ज

by

एएम नाथ । शिमला :  सरकारी स्कूल के टीचर पर आरोप है कि उसने स्कूल की नाबालिग छात्रा को जबरन अश्लील वीडियो दिखाया। हैरान करने वाला मामला जब सामने आया तो सब दंग रह गए।  9वीं की छात्रा द्वारा टीचर पर आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर रही हिमाचल पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कथित तौर पर आरोपी शिक्षक सरकारी हाई स्कूल में ड्राइंग शिक्षक के रूप में काम करता है, जो जुन्गा में स्थित है। यह स्कूल हिमाचल प्रदेश में शिमला से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की की मां ने शुक्रवार यानी 3 मई, 2024 को ढली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता की मां ने शिकायत में दावा किया है कि आरोपी शिक्षक ने उसकी बेटी को एक्स्ट्रा क्लास के बाद स्कूल में ही रुकने के लिए कहा था। यह घटना कथित तौर पर गुरुवार, 2 मई, 2024 को हुई थी। शिकायत रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि आरोपी ने लड़की को जबरन अपने फोन पर एक नग्न लड़की का अश्लील वीडियो दिखाया था। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को गलत तरीके से छुआ भी।

टीचर के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज :  पुलिस के मुताबिक, आरोपी टीचर के खिलाफ यौन उत्पीड़न, मारपीट और लज्जा भंग करने की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये आरोप यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 10 और 12 और भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354A के तहत आते हैं। पुलिस पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो जाने के बाद अपराधी को पुलिस हिरासत में ले लेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देश भर के कलाकार धर्मशाला की दीवारों पर बिखेरेंगे कला के जादू : रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन का डीसी ने किया शुभारंभ

एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 मार्च। धर्मशाला शहर को और अधिक सुंदर और कलात्मक बनाने के उद्देश्य से आज धर्मशाला के सामुदायिक भवन में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने रिइमेजिन धर्मशाला, दि आर्ट कैंपेन का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पहली बार दूध, प्राकृतिक खेती से उगाए गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया -ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना राज्य सरकार का ध्येयः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा हिमाचल प्रदेश पशु एवं कृषि सखी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर, अपनी विभिन्न मांगों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस की बड़ी कारवाई :अप्पर बढ़ेड़ा में अवैध रूप से नशा मुक्ति केन्द्र चलाने पर की रेड, 6 के खिलाफ मामला दर्ज ,2 ग्रिफ्तार- इलाज के लिए भर्ती किये गए 33 लोगो को छुड़ाया

हरोली : ऊना जिले के हरोली के गांव अपर बढेड़ा में दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से चलाए रहे एक नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस ने रेड कर नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) को सशक्त बनाने...
Translate »
error: Content is protected !!