आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के भरे जाएंगे 10 पद : इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित

by

धर्मशाला, 18 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत म‌‌झीण के मझीण तथा दबकेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरे जाने हैं। वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चेल्लियां, जखोटा के वोहल जागीर, अलूहा के भौंरन और थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बारहवीं पास होना अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो तथा प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्यता जांच 8 नवंबर को प्रातः 11 बजे एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में होगी। अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जाइका हमीरपुर फेस-II के सौजन्य से करवाया गया 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कृषि विभाग के कनिष्ठ अभियंता, प्रारूपकार व सर्वेक्षकों ने किया सुन्दरनगर के कलौहड़ और डोढवां सिंचाई परियोजनाओं का भ्रमण सुंदरनगर, 9 फरवरी 2024। कृषक प्रक्षिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश में परियोजना निदेशक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल को बड़ा झटका, केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे : हाईकोर्ट ने कर दिया जमानत देने से इनकार

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद  केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। ट्रायल कोर्ट के आदेश पर रोक की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा जिला में कुछ शर्तों को पूरा करने पर मिलेगी ट्रेकिंग की अनुमति : आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेशों में किया संशोधन

धर्मशाला, 10 अगस्त। कांगड़ा जिला में ट्रेकिंग के लिए कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। इस बाबत जिला दंडाधिकारी डा निपुण जिंदल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के सेक्शन 34 के तहत 22 जुलाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थीं कमल कौर? जिसका कार में मिला शव, मर्डर केस दर्ज- जानें कौन थीं कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी?

पंजाब के बठिंडा की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर की डेड बॉडी मिली है। रहस्यमयी मौत के बाद उनका शव एक कार की पिछली सीट पर संदिग्ध हालत में...
Translate »
error: Content is protected !!